R32 vs R410A AC Gas: गर्मी के मौसम में जब एसी कूलिंग करना कम कर देता है, तो मैकेनिक अक्सर कहता है कि इसकी गैस खत्म हो गई है और नई गैस भरवानी पड़ेगी। इस समय आम लोगों के सामने सबसे बड़ा भ्रम यह आता है कि वे अपनी एसी में कौन सी गैस डलवाएं। ध्यान देने वाली बात यह है कि बहुत से लोगों को तो ये भी नहीं पता होता है कि एसी में कौन सा गैस पड़ता है। बता दें कि आमतौर पर एसी में दो तरह का गैस भरा जाता है, पहला R-32 और दूसरा R-410A।
ज्यादातर लोग बिना सोचे-समझे कोई भी गैस भरवा लेते हैं, जो न सिर्फ उनकी एसी को खराब कर सकती है बल्कि बेहद खतरनाक भी साबित हो सकती है। आइए इस लेख में यही समझते हैं कि आपके एसी कौन सा गैस भरा जाना चाहिए।
2 of 5
पहले R-32 गैस के बारे में जानते हैं
- फोटो : Freepik
पहले R-32 गैस के बारे में जानते हैं
R-32 एक सिंगल-कंपोनेंट रेफ्रिजरेंट है जो पर्यावरण के लिए बहुत सुरक्षित माना जाता है। इसका ग्लोबल वार्मिंग पोटेंशियल (जीडब्लूपी) बेहद कम होता है, यानी यह पृथ्वी को गर्म करने में बहुत कम भूमिका निभाता है। इसके अलावा, इस गैस को रीसायकल करना और दोबारा रिफिल करना बहुत आसान होता है, जिसके चलते आजकल की ज्यादातर बड़ी कंपनियां अपने नए मॉडल्स में इसी गैस का इस्तेमाल कर रही हैं।
3 of 5
R-410A गैस दो गैसों का मिश्रण है
- फोटो : Freepik
R-410A गैस दो गैसों का मिश्रण है
R-410A गैस असल में दो अलग-अलग गैसों (R-32 और R-125) को बराबर मात्रा में मिलाकर बनाई जाती है। यह गैस भी ओजोन परत को नुकसान नहीं पहुंचाती है, लेकिन इसका ग्लोबल वार्मिंग पोटेंशियल R-32 के मुकाबले करीब तीन गुना ज्यादा होता है। मिश्रण होने के कारण अगर एसी में यह गैस थोड़ी सी भी लीक हो जाए, तो इसे टॉप-अप करने के बजाय पूरी गैस निकालकर दोबारा नई भरनी पड़ती है।
4 of 5
किस गैस में होती है बिजली की बचत?
- फोटो : Freepik
किस गैस में होती है बिजली की बचत?
अगर कूलिंग और बिजली बचत की बात करें, तो R-32 गैस वाले एसी में बिजली कम लगती है। R-32 गैस में गर्मी को सोखने की क्षमता R-410A के मुकाबले लगभग 10% ज्यादा होती है। इसका सीधा मतलब यह है कि R-32 गैस वाला एसी कमरे को ज्यादा तेजी से ठंडा करता है, जिससे कंप्रेसर पर लोड कम पड़ता है और आपके घर के बिजली बिल में भी राहत मिलती है।
5 of 5
क्या एक-दूसरे की जगह इस्तेमाल हो सकती हैं ये गैसें?
- फोटो : Freepik
क्या एक-दूसरे की जगह इस्तेमाल हो सकती हैं ये गैसें?
यह जानना बहुत जरूरी है कि जिस एसी को R-410A के लिए बनाया गया है, उसमें आप R-32 गैस बिल्कुल नहीं भरवा सकते और न ही इसका उल्टा कर सकते हैं। दोनों गैसों का ऑपरेटिंग प्रेशर (दबाव) अलग होता है। अगर मैकेनिक गलत गैस डाल दे, तो कंप्रेसर फटने का गंभीर खतरा रहता है। इसलिए हमेशा आउटडोर यूनिट पर लिखे स्टिकर को देखकर कंपनी द्वारा बताई गई सही गैस ही भरवाना चाहिए।