Ayushman Card: केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिनके जरिए आज एक बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसे केंद्र सरकार ही चलाती है। दरअसल, इस योजना को उन लोगों के लिए शुरू किया गया जो आर्थिक रूप से इतने कमजोर हैं कि किसी बीमारी का इलाज करवाने के लिए सक्षम नहीं हैं। इस योजना के अंतर्गत जो पात्र लोग होते हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिससे वे सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का सालाना इलाज करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने जा रहे हैं तो कुछ गलतियों को करने से बचें। वरना आपको आवेदन के समय दिक्कतें हो सकती हैं या आपका आवेदन रद्द भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये गलतियां कौन सी हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66fe50d5a1e77ba79e07507b","slug":"aby-what-mistakes-should-not-be-made-while-making-ayushman-card-2024-10-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: बनवाने जा रहे हैं आयुष्मान कार्ड तो न करें ये गलतियां, वरना आवेदन के समय हो सकती है दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: बनवाने जा रहे हैं आयुष्मान कार्ड तो न करें ये गलतियां, वरना आवेदन के समय हो सकती है दिक्कत
Thu, 03 Oct 2024 01:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 03 Oct 2024 01:49 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड।
- फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान कार्ड।
- फोटो : Adobe Stock
इन गलतियों को करने से बचें:-
पहली गलती
- आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवाना चाह रहे हैं तो आप पहले ही पात्रता चेक कर लें, ताकि आपको अपात्र होने पर जनसेवा केंद्र से वापस न आना पड़े। इसके लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जा सकते हैं और यहां पर 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करके आप जान सकते हैं कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं।
आयुष्मान कार्ड।
- फोटो : Adobe Stock
दूसरी गलती
- आयुष्मान कार्ड बनवाते समय आपको एक फॉर्म भरना होता है जिसे आवेदन फॉर्म कहते हैं। इस फॉर्म में कोई भी जानकारी गलत न दें। जैसे- नाम, पता या आधार नंबर आदि। अगर आपके द्वारा की गई जानकारी गलत पाई जाती है तो ऐसी स्थिति में आपका आवेदन रद्द हो सकता है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड।
- फोटो : Adobe Stock
तीसरी गलती
- आयुष्मान कार्ड बनवा रहे हैं तो जान लें कि इसके लिए कुछ दस्तावेज चाहिए। इसमें आपको आवेदनकर्ता का आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर आदि शामिल हैं। ऐसे में आपको इन सभी दस्तावेजों को पूरा करके रखना है। अगर एक भी दस्तावेज कम होता है या आपके पास नहीं होता है तो आपको आवेदन में दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड।
- फोटो : Adobe Stock
चौथी गलती
- कई लोग योजना के लिए पात्र होते नहीं हैं, लेकिन कुछ लोगों के चक्कर में गलत दस्तावेज लगाकर आवेदन कर देते हैं। ऐसा बिलकुल न करें, क्योंकि अगर आप ये गलती करते हैं तो आपको योजना का लाभ नहीं मिलता है क्योंकि आपका आवेदन रद्द कर दिया जाता है। साथ ही ये लोग आपसे आवेदन के नाम पर पैसे ठग लेते हैं, इसलिए ऐसी गलती करने से बचें।