Ayushman Card Registration Process In Hindi: जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं या जो लोग जरूरतमंद हैं उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण इनके लिए सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं और इन योजना के तहत अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं। जैसे, प्रधानामंत्री आयुष्मान भारत योजना को ले लीजिए।
ABY: क्या आप जुड़ना चाहते हैं आयुष्मान योजना से? मिलता है 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, जानें जुड़ने का तरीका
Ayushman Card Kaise Banwayein: अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। पात्र लोग आवेदन कर सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो तरीके से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-
ऑनलाइन तरीका:-
स्टेप 1
- आप अगर खुद से आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में आयुष्मान योजना की आधिकारिक एप को इंस्टॉल करना है
- फिर इस एप में मांगी गई जानकारी को दर्ज करें और लॉगिन कर लें
स्टेप 2
- एप पर लॉगिन करने के बाद आपको यहां पर 'बेनिफिशियरी लिस्ट' में जाना होता है
- यहां पर इस लिस्ट में आपको अपना नाम सर्च करना है
- नाम मिलने के बाद आपको आधार कार्ड की ई-केवाईसी करनी होती है
- फिर आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है और स्क्रीन पर दिखता है
- आपको इस आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर लेना है
ऑफलाइन तरीका:-
स्टेप 1
- आप अगर खुद से आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं तो आप ऑफलाइन तरीके से भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
- इसके लिए आवेदनकर्ता को सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
- यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है और उन्हें बताना होता है कि आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है
- ऐसे में अधिकारी सबसे पहले आपकी पात्रता चेक करते हैं
स्टेप 2
- अगर आप पात्र पाए जाते हैं तो प्रोसेस को आगे बढ़ा जाता है और आपसे संबंधित दस्तावेज लिए जाते हैं
- इन दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
- फिर सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है
- इसके कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आ जाता है
- आपको इस आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड करना होता है और फिर आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।