फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Retirement Planning: रिटायरमेंट के बाद जुटाना चाहते हैं बड़ा फंड, तो इन स्कीम्स में करें निवेश

Tue, 17 Jun 2025 06:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 17 Jun 2025 06:33 PM IST
सार

रिटायरमेंट के बाद व्यक्ति के जीवन में मेडिकल और पारिवारिक खर्चे काफी बढ़ जाते हैं। इस कारण आपको रिटायरमेंट के बाद के जीवन को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने की प्लानिंग पहले ही कर लेनी चाहिए।

विज्ञापन
Retirement Planning Tips: Schemes to Invest to Get High Fund After Retirement
Investment - फोटो : AdobeStock

रिटायरमेंट के बाद व्यक्ति के जीवन में आय का स्त्रोत सीमित हो जाता है। यही नहीं कई बार रिटायरमेंट के बाद व्यक्ति के जीवन में मेडिकल और पारिवारिक खर्चे काफी बढ़ जाते हैं। इस कारण आपको नौकरी से रिटायर होने के बाद के जीवन को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने की प्लानिंग पहले ही कर लेनी चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आगे चलकर आपको कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।



आज के समय महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है, इसे देखते हुए आपको रिटायरमेंट के समय एक बड़ा फंड जुटाना जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी निवेश योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप आमदनी करते हुए अपने बचत के पैसों को इन स्कीम्स में निवेश कर सकते हैं। इन स्कीमों में निवेश आप अपने रिटायरमेंट के समय तक जारी रख सकते हैं। वहीं रिटायरमेंट के बाद आप एक अच्छा खासा फंड जुटा सकेंगे। 

Retirement Planning Tips: Schemes to Invest to Get High Fund After Retirement
Investment - फोटो : AdobeStock

पीपीएफ स्कीम 

अगर आप लंबी समयावधि के लिए किसी सुरक्षित जगह पर निवेश करना चाहते हैं, तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। पीपीएफ स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस योजना में आप न्यूनतम 500 रुपये और सालाना 1.5 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। 

Retirement Planning Tips: Schemes to Invest to Get High Fund After Retirement
Investment - फोटो : AdobeStock

पीपीएफ स्कीम में मैच्योरिटी पीरियड 15 सालों का है। हालांकि, 15 सालों के मैच्योरिटी पीरियड के बाद आप 5-5 सालों के लिए अपनी निवेश अवधि को आगे बढ़ा सकते हैं। अगर रिटायरमेंट के बाद एक बड़ा फंड जुटाना चाहते हैं, तो सरकार की इस सुरक्षित योजना में निवेश कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Retirement Planning Tips: Schemes to Invest to Get High Fund After Retirement
Investment - फोटो : AdobeStock

म्यूचुअल फंड 

आप नौकरी करते हुए अपनी आमदनी के कुछ हिस्से का निवेश म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बानाकर कर सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक लॉन्ग टर्म में म्यूचुअल फंड अच्छा परफॉर्म करता है। अगर आप हर महीने 5 से 6 हजार रुपये का निवेश म्यूचुअल फंड स्कीम की एसआईपी में करते हैं, तो 25 से 30 सालों की निवेश अवधि के बाद आप बड़ा फंड जुटा सकते हैं। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। 

विज्ञापन
Retirement Planning Tips: Schemes to Invest to Get High Fund After Retirement
Investment - फोटो : AdobeStock

अटल पेंशन योजना

अगर आप रिटायरमेंट के बाद हर महीने पेंशन प्राप्त करना चाहते हैं और इसके लिए किसी अच्छी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं, तो अटल पेंशन योजना आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। इस योजना में निवेश करने के बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। इस योजना में 18 से लेकर 40 साल तक के लोग ही निवेश कर सकते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed