फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: आयुष्मान कार्डधारक किस अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? एक क्लिक में यहां जानें

Fri, 08 Mar 2024 12:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 08 Mar 2024 12:02 PM IST
विज्ञापन
ABY: In which hospital you can get free treatment under Ayushman Bharat scheme
आयुष्मान कार्डधारक को मिलता है पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज। - फोटो : istock

Ayushman Bharat Yojana Hospital List: आप चाहे शहरी इलाकों में रहते हैं या फिर ग्रामीण क्षेत्रों में, अगर आप किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो फिर आप उस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। मुफ्त में या सस्ते में राशन देने जैसी योजना, पेंशन, बीमा, मुफ्त शिक्षा, घर बनाने के लिए सब्सिडी देने जैसी योजनाओं के अलावा भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं केंद्र सरकार चला रही है। ठीक इसी तरह एक स्वास्थ्य योजना भी है, जिसका नाम आयुष्मान भारत योजना है। इस योजना में लाभार्थियों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपने शहर या गांव के किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? शायद नहीं, लेकिन आप यहां वो तरीका जान सकते हैं जिससे आप घर बैठे मिनटों में इसका पता लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्डधारक कैसे अस्पताल का पता लगा सकते हैं...

ABY: In which hospital you can get free treatment under Ayushman Bharat scheme
आयुष्मान कार्डधारक को मिलता है पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज। - फोटो : istock
  • दरअसल, आयुष्मान भारत योजना को मुख्य तौर पर असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए चलाया गया। वहीं, इस योजना के अंतर्गत सबसे पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक इसी कार्ड से पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज इलाज करवा सकता है।
ABY: In which hospital you can get free treatment under Ayushman Bharat scheme
आयुष्मान कार्डधारक को मिलता है पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज। - फोटो : pixabay
  • इसमें पात्र व्यक्ति को अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है, जिसके बाद आप सूचीबद्ध अस्पताल में इसी कार्ड की मदद से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ABY: In which hospital you can get free treatment under Ayushman Bharat scheme
आयुष्मान कार्डधारक को मिलता है पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज। - फोटो : istock

अस्पताल की सूची देखने का तरीका:-

स्टेप 1

  • आप भी अगर आयुष्मान कार्डधारक हैं और जानना चाहते हैं कि आप अपने शहर या गांव के किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, तो इसके लिए आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना होगा
  • यहां पर आपको 'फाइंड अस्पताल' वाला ऑप्शन मिलेगा, जिस पर क्लिक करें
विज्ञापन
ABY: In which hospital you can get free treatment under Ayushman Bharat scheme
आयुष्मान कार्डधारक को मिलता है पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज। - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद अपना राज्य, जिला और अस्पताल के प्रकार जैसी बाकी मांगी गई जानकारियां दर्ज करें
  • फिर स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरें
  • अब आपके सामने उन अस्पताल की सूची आ जाएगी जहां आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed