Ayushman Card Download: भारत देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलती हैं जिनके जरिए एक बड़ा वर्ग और जरूरतमंद लोग लाभान्वित होते हैं। जहां राज्य सरकारें एक तरफ कई योजनाएं चलाती है तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी ऐसी योजनाओं का संचालन करती है। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसे भारत सरकार चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस कार्ड के जरिए आप सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे अपने आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसका प्रोसेस जान सकते हैं...
{"_id":"66b9db0f77a96827f00b44cc","slug":"aby-how-to-download-ayushman-card-2024-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: घर बैठे मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: घर बैठे मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें तरीका
Tue, 13 Aug 2024 09:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 13 Aug 2024 09:08 AM IST
विज्ञापन
कैसे करें आयुष्मान कार्ड डाउनलोड?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसे करें आयुष्मान कार्ड डाउनलोड?
- फोटो : istock
ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-
स्टेप 1
- अगर आप भी आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं तो जान लें कि पहले इसके लिए आवेदन करना होता है और फिर आप यहीं से इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं
- इसके लिए आपको आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in/ पर जाना है या फिर आप इसका एप भी डाउनलोड कर सकते हैं
कैसे करें आयुष्मान कार्ड डाउनलोड?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको यहां पर जाकर अपना यूजर लॉगिन बनाना होता है
- इसके लिए आपको यहां पर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है
- फिर इस नंबर पर आपको एक ओटीपी मिलेगा जिसे यहां पर भरना है
- अब आपको अपनी पात्रता की जांच करनी होती है
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसे करें आयुष्मान कार्ड डाउनलोड?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- पात्रता की जांच करने के लिए आवेदनकर्ता अपने नाम, राशन कार्ड और आधार कार्ड नंबर फैमिली आई डी के माध्यम से अपनी पात्रात की जांच कर सकता है
- अब अगर आप पात्र हैं तो आपको अपने और अपने परिवार के सदस्यों के विवरण का सत्यपान करवाना होता है
विज्ञापन
कैसे करें आयुष्मान कार्ड डाउनलोड?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- आप सत्यापन आधार ई-केवाईसी करवाकर करवा सकते हैं
- इसके बाद आपको यहां पर सभी जरूरी विवरण भरना है
- फिर आपको अपने मोबाइल से ही अपनी फोटो क्लिक करनी होती है और इसे अपलोड करना होता है
- इसके बाद आपके आवेदन का सत्यापन होता है और इसके पूरा होने के बाद आप अपना आयुष्मान कार्ड यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं।