फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: अगर बनवा लिया है आयुष्मान कार्ड, तो यहां जानें कैसे करवा सकते हें मुफ्त इलाज

Tue, 04 Jun 2024 06:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 04 Jun 2024 06:01 PM IST
विज्ञापन
ABY: How To Claim Free Treatment Through Ayushman Card check full process
आयुष्मान कार्ड से कैसे इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana Benefits: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही कई तरह की योजनाएं चलाते हैं जिनके जरिए लोगों तक लाभ पहुंच पाता है। इन योजनाओं पर सरकार काफी पैसे भी खर्च करती है। बात अगर केंद्र सरकार की योजनाओं की करें, तो आवास, राशन, उज्ज्वला जैसी अनेकों योजनाएं केंद्र सरकार चला रही है। ठीक ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसका नाम बदलकर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना हो चुका है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिसके बाद कार्डधारक अपना मुफ्त में पांच लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुफ्त इलाज करवाने का प्रोसेस क्या है? अगर नहीं, तो आप यहां इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

ABY: How To Claim Free Treatment Through Ayushman Card check full process
आयुष्मान कार्ड से कैसे इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Istock

सबसे पहले करना होगा ये काम

  • अगर आप आयुष्मान कार्डधारक हैं और आप मुफ्त में इलाज करवाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले ये पता लगाना होगा कि आपके शहर या गांव में कौन सा अस्पताल आयुष्मान योजना में पंजीकृत है। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है और फिर यहां पर 'फाइंड अस्पताल'  वाले विकल्प पर क्लिक करना है जिसके बाद आप जान सकते हैं कि आपके शहर या गांव में कौन सा अस्पताल योजना में रजिस्टर्ड है।
ABY: How To Claim Free Treatment Through Ayushman Card check full process
आयुष्मान कार्ड से कैसे इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : istock

मुफ्त में इलाज करवाने का ये है तरीका:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी आयुष्मान भारत योजना से जुड़े हैं और आपका आयुष्मान कार्ड बना है तो आप पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज इलाज करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले तो आयुष्मान योजना में पंजीकृत अस्पताल में जाना है
  • ध्यान रहे अपने साथ अपना आयुष्मान कार्ड ले जाना न भूलें
विज्ञापन
विज्ञापन
ABY: How To Claim Free Treatment Through Ayushman Card check full process
आयुष्मान कार्ड से कैसे इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Freepik

स्टेप 2

  • अस्पताल जाने के बाद आपको यहां पर बने मित्र हेल्प डेस्क का पता करना है
  • फिर डेस्क पर आपको अपना आयुष्मान कार्ड लेकर जाना है
  • इसके बाद यहां पर मौजूद अधिकारी को अपना आयुष्मान कार्ड दिखाएं
विज्ञापन
ABY: How To Claim Free Treatment Through Ayushman Card check full process
आयुष्मान कार्ड से कैसे इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब डेस्क पर मौजूद अधिकारी आपके कार्ड को चेक करता है
  • फिर जब सब कुछ सही पाया जाता है तो आपको मुफ्त इलाज का सुविधा दी जाती है
  • इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed