Ayushman Bharat Scheme: जब आप किसी योजना से जुड़ते हैं या किसी योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको ये जानना होता है कि उसकी पात्रता सूची क्या है। दरअसल, इसी के जरिए आप जान पाते हैं कि आप लाभ ले पाएंगे या नहीं। ऐसा इसलिए होता है ताकि योजना का लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिल सके जो जरूरतमंद हैं या सरकार जिन लोगों को योजना का लाभ देना चाहती है। जैसे- आयुष्मान भारत योजना को देख लीजिए। इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके अंतर्गत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना के तहत मिलने वाला लाभ लेना चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होगा कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। आगे आप इसका पूरा प्रोसेस जान सकते हैं...
{"_id":"66d6f8d1bfac01490d0942f0","slug":"aby-how-to-check-who-is-eligible-for-ayushman-card-2024-09-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ABY: क्या आप भी बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड या नहीं? एक क्लिक में ऐसे करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ABY: क्या आप भी बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड या नहीं? एक क्लिक में ऐसे करें चेक
Tue, 03 Sep 2024 05:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
किसका बन सकता है आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : Amar Ujala
किसका बन सकता है आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : istock
घर बैठे ऐसे चेक कर सकते हैं पात्रता:-
स्टेप 1
- आप भी अगर चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए तो इसके लिए पहले पात्रता चेक करनी होती है
- आपको पात्रता चेक करने के लिए सबसे पहले पीएम जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाना होता है
किसका बन सकता है आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको यहां पर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है
- अब जब मोबाइल नंबर भर चुके हैं तो आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखेगा जिसे यहां भर दें
- फिर आपको 'जनरेट ओटीपी' वाला ऑप्शन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
किसका बन सकता है आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आप देखेंगे कि आपने जो मोबाइल नंबर भरा है
- उस पर एक ओटीपी आया है और आपको ये ओटीपी यहां दर्ज करना होता है
- फिर आपको अपना प्रांत चुनना होता है
- साथ ही अपना जिला भी चुनें
विज्ञापन
किसका बन सकता है आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- अब आपको अपना नाम, पिता का नाम और बाकी सभी मांगी गई जानकारियां यहां पर भरनी होती है
- इसके बाद आप जान पाएंगे कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं
- अगर आप पात्र हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।