फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: एक परिवार के कितने लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? यहां जानें क्या कहता है नियम

Thu, 11 Apr 2024 11:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 11 Apr 2024 11:59 AM IST
विज्ञापन
ABY: How many people in a family can get Ayushman card made
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र होते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Eligibility Criteria: गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों की आर्थिक या दूसरे तरीकों से मदद करने के लिए सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं के जरिए लोगों तक लाभ पहुंचाने का काम किया जाता है। जहां किसी योजना में आर्थिक मदद की जाती है, तो किसी योजना में कोई अन्य लाभ दिया जाता है। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना। इस योजना में मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है, लेकिन क्या एक परिवार के सभी लोग इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं या नहीं? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

ABY: How many people in a family can get Ayushman card made
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र होते हैं? - फोटो : istock

एक परिवार के कितने लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

  • दरअसल, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सबसे पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक इस कार्ड के जरिए सूचीबद्ध अस्पताल में अपना मुफ्त में पांच लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है।
ABY: How many people in a family can get Ayushman card made
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र होते हैं? - फोटो : istock
  • वहीं, एक परिवार के कितने लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं? तो इसको लेकर किसी तरह की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है यानी एक परिवार के सभी लोग भी ये कार्ड बनवा सकते हैं। बशर्ते वे पात्र हों और उनके नाम राशन कार्ड में हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
ABY: How many people in a family can get Ayushman card made
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र होते हैं? - फोटो : Istock

पात्रता सूची देख लें:-

आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है, इसके लिए एक पात्रता सूची है जिसके मुताबिक...

  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है
  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं  आदि ये लोग पात्र होते हैं।
विज्ञापन
ABY: How many people in a family can get Ayushman card made
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र होते हैं? - फोटो : pixabay

आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका:-

  • जो लोग पात्र हैं, उन्हें अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर संबंधित अधिकारी से मिलना होता है
  • फिर उन्हें अपने दस्तावेज दें, जिन्हें वेरिफाई किया जाता है और साथ ही पात्रता भी चेक होती है
  • जांच सही पाई जाने के बाद आवेदन कर दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed