Ayushman Card Eligibility: गरीब तबके के साथ सबसे ज्यादा दिक्कत होती है कि वो बीमार पड़ने पर अपना इलाज तक नहीं करवा पाता है, क्योंकि ये लोग आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। हालांकि, सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा होती है, लेकिन कई बड़ी बीमारियों के सामने ये वर्ग हार तक जाता है। ऐसे ही लोगों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी और मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़कर लाभ ले रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है और उसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पताल में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं आप कैसे लाभ ले सकते हैं या नहीं क्योंकि पात्र लोगों को ही लाभ मिल सकता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65c9c5155eb5c489dd0b476c","slug":"aby-check-eligibility-of-ayushman-card-2024-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: क्या आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं? ऐसे लगाएं घर बैठे पता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: क्या आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं? ऐसे लगाएं घर बैठे पता
Mon, 12 Feb 2024 12:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:46 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड योजना।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड योजना।
- फोटो : istock
ऐसे चेक करें अपनी पात्रता:-
स्टेप 1
- अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान बन पाएगा या नहीं, तो इसके लिए आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होगी
- ऐसे में आपको पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
आयुष्मान कार्ड योजना।
- फोटो : istock
स्टेप 2
- यहां पर आपको कई ऑप्शन नजर आएंगे, पर आपको 'Am I Eligible' पर क्लिक करना है
- इस पर क्लिक करने के बाद फिर आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना है
- दरअसल, भरे हुए मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड योजना।
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब अगर आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ गया है, तो उसे दर्ज कर दें
- फिर आप देखेंगे तो आपके सामने दो विकल्प आएंगे
- जहां पर आपको पहले वाले विकल्प में अपना राज्य चुन लेना है
- वहीं, दूसरे वाले विकल्प में आपको अपना राशन कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज कर सर्च करना है
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड योजना।
- फोटो : pixabay
स्टेप 4
- इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं
- अगर आप पात्र हैं, तो नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं, जिसके बाद आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलने लगता है।