फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: आयुष्मान योजना के तहत क्या आपको भी मिल सकता है पांच लाख रुपये तक का लाभ, यहां जानें जवाब

Wed, 07 Jun 2023 04:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 07 Jun 2023 04:43 PM IST
विज्ञापन
ABY:Check Eligibility for up to ₹5 Lakhs Benefit Under Ayushman Bharat Yojana Know Details in Hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपनी पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : istock

Ayushman Yojana: सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है जिनके जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचता है। शहरों ही नहीं बल्कि दूर-दराज स्थित गांवों तक में इन योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाता है। इनमें कई तरह की योजनाएं शामिल होती हैं। जैसे- राशन कार्ड योजना, बीमा योजना, पेंशन योजना, रोजगार योजना, आवास योजना आदि। इन्हीं में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसके जरिए पात्र लोगों का मुफ्त में इलाज किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं कि कौन लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

ABY:Check Eligibility for up to ₹5 Lakhs Benefit Under Ayushman Bharat Yojana Know Details in Hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपनी पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : Istock

क्या है आयुष्मान योजना?

  • दरअसल, इस आयुष्मान भारत योजना का नाम अब बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने की थी, लेकिन अब कई राज्य सरकारें भी इस योजना से जुड़ रही हैं।
ABY:Check Eligibility for up to ₹5 Lakhs Benefit Under Ayushman Bharat Yojana Know Details in Hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपनी पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : Istock

मिलता है ये लाभ

  • बात अगर इस आयुष्मान योजना से मिलने वाले लाभ की करें, तो इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ABY:Check Eligibility for up to ₹5 Lakhs Benefit Under Ayushman Bharat Yojana Know Details in Hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपनी पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : istock

आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक:-

स्टेप 1

  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना होगा और फिर यहां पर 'Am I Eligible' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • अब यहां अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और इस पर आए ओटीपी को भी भर दें
विज्ञापन
ABY:Check Eligibility for up to ₹5 Lakhs Benefit Under Ayushman Bharat Yojana Know Details in Hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपनी पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद सामने दो विकल्प आएंगे, पहले में अपना राज्य चुनें और दूसरे में अपना राशन कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें
  • फिर आपको सर्च करना है, जिसके बाद आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाएगा और आप जान पाएंगे कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed