Aadhaar Card Update Status: आज के समय में अगर कोई सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज है तो वो शायद आधार कार्ड ही। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकारी और गैर-सरकारी दोनों कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। जैसे, आपको एक सिम कार्ड लेना हो या फिर बैंक खाता खुलवाना हो। इसके अलावा अगर आपको किसी योजना से जुड़ना है या फिर सब्सिडी लेनी है तो भी आपको आधार कार्ड चाहिए होता है। पर क्या आप जानते हैं कि 10 साल पुराने आधार कार्ड को आपको अपडेट करवाना है? शायद नहीं, तो आप जान लें और इस काम को करवा लें। इसके बाद आप अगर अपने आधार कार्ड को अपडेट करवा लेते हैं तो आप इसका स्टेटस चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि क्या आपका आधार कार्ड अपडेट हो गया है या नहीं। तो चलिए जानते हैं आधार अपडेट हुआ है या नहीं, इसका स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"67402ffc55318e2a8d0ee307","slug":"aadhaar-card-update-how-to-check-your-aadhaar-update-status-check-here-2024-11-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Card: क्या आपने करवा लिया अपने आधार को अपडेट? ऐसे चेक करें स्टेटस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Card: क्या आपने करवा लिया अपने आधार को अपडेट? ऐसे चेक करें स्टेटस
Fri, 22 Nov 2024 12:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:55 PM IST
विज्ञापन
आधार अपडेट करवाने की आखिरी तारीख क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार अपडेट करवाने की आखिरी तारीख क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
किन्हें करवाना है आधार को अपडेट?
- दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा पहले ही कहा जा चुका है कि जिन लोगों के आधार कार्ड को 10 साल बने हुए हो गए हैं उन्हें इसे अपडेट करवाना है। मौजूदा समय में आप इसे ऑनलाइन तरीके से 14 दिसंबर 2024 तक मुफ्त में अपडेट करवा सकते हैं।
आधार अपडेट करवाने की आखिरी तारीख क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
- हालांकि, अगर आप अपने आधार कार्ड को केंद्र पर जाकर ऑफलाइन तरीके से अपडेट करवाते हैं तो आपको इसके लिए शुल्क देना होता है। ऐसे में अगर आप ऑनलाइन अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाना चाहते हैं तो आपके पास एक माह का समय बचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार अपडेट करवाने की आखिरी तारीख क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे चेक कर सकते हैं आधार अपडेट का स्टेटस:-
स्टेप 1
- आप भी अगर अपने आधार कार्ड को अपडेट कर चुके हैं और अब जानना चाहते हैं कि ये अपडेट हुआ है या नहीं, तो इसके लिए आपको स्टेटस चेक करना होता है
- ऐसे में स्टेटस चेक करने के लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना है
- यहां पर आपको अपने आधार कार्ड की मदद से लॉगिन करना होता है
विज्ञापन
आधार अपडेट करवाने की आखिरी तारीख क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- फिर आपको यहां पर 'माय आधार' वाले सेक्शन में जाना है, जहां पर आपको 'चेक आधार अपडेट स्टेटस' वाला विकल्प दिखेगा आपको इस पर क्लिक करना है
- अब आपको 'SRN' पर क्लिक करना है और फिर अपना सर्विस रिक्वेस्ट नंबर यहां पर भरना है
- इसके बाद आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखेगा जिसे दर्ज करें और फिर आपको अपना स्टेटस पता चल जाएगा।