आधार हमारी पहचान का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आज के समय विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए यह काम में आता है। इसके अलावा बैंकिंग, शिक्षा, मोबाइल सिम, पेंशन जैसी कई दूसरी सेवाओं का लाभ लेने के लिए भी आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। आधार कार्ड में हमारी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स होती है।
Aadhaar Card: कितने वर्षों के बाद बदल लेनी चाहिए आधार कार्ड की फोटो? जरूर जान लें ये बात
अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ वर्षों के बाद आधार कार्ड में लगी हमारी फोटो पुरानी हो जाती है, जो पहचान संबंधित कई तरह की दिक्कतें पैदा करती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस कारण अक्सर कई लोगों का यह सवाल रहता है कि आधार कार्ड की फोटो को कितने वर्षों में अपडेट कराना ठीक रहता है? इस बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए ताकि भविष्य में पहचान संबंधी दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
Jio: जियो का बेस्ट रिचार्ज प्लान, 200 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिल रहे ये शानदार बेनिफिट्स, जानें कीमत
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि यूआईडीएआई एक निश्चित समयसीमा के भीतर आधार कार्ड में फोटो को अपडेट करना अनिवार्य नहीं करता है। वहीं आधार कार्ड धारकों को यह सलाह दी जाती है कि 10 वर्षों में एक बार आधार कार्ड में अपनी फोटो को अपडेट करा लेना चाहिए।
Bike Tips: मैकेनिक भी नहीं बताएंगे ये सीक्रेट! इस काम को करने से बाइक की परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों बढ़ेगी
आधार कार्ड में फोटो को अपडेट कराने के लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा। आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र की लोकेशन के बारे में पता कर सकते हैं।
Lok Adalat: कट गया है चालान तो न हों परेशान, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कर दिया है आपके लिए खास इंतजाम
आधार सेवा केंद्र पर जाकर आपको अपडेट फॉर्म लेना है और उसे फिल करके बताना है कि आप अपनी फोटो को अपडेट कराना चाहते हैं। इसके बाद आपकी बायोमेट्रिक डिटेल्स लेने के बाद फोटो अपडेट की रिक्वेस्ट को डाल दिया जाएगा। इसके कुछ दिनों के बाद आपकी फोटो आधार कार्ड में अपडेट कर दी जाएगी।
Body Shaming Law: किसी को काला, मोटा या पतला कहने पर हो सकती है जेल? जानिए क्या कहता है कानून