Get Rid Of rats Without Killing: हम अपने घर, दफ्तर आदि की सफाई रखते हैं ताकि यहां गंदगी न हो। इसके लिए लोग झाडू लगाया जाता है और पोछा भी। पर देखने में आता है कि गंदगी तो हो ही जाती है और कई बार कोई कीड़े-मकौड़े, छिपकली, कॉकरोच आदि घर में घुस आते हैं, जिनसे लोग परेशान रहते हैं।
{"_id":"690c72230e46d7960306a802","slug":"how-to-get-rid-of-rats-in-home-remedies-know-ghar-se-chuhe-bhagane-ka-gharelu-upay-2025-11-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rats: घर में मचा रखा है चूहों ने आतंक, तो ये 4 तरीके बिना मारे भगाएंगे घर से बाहर","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Rats: घर में मचा रखा है चूहों ने आतंक, तो ये 4 तरीके बिना मारे भगाएंगे घर से बाहर
Fri, 07 Nov 2025 02:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:03 PM IST
सार
Chuhe Ko Bina Mare Ghar Se Bhagane Ka Tarika: अगर आपके घर में भी कोई चूहा घुस आया है तो आप उसे बिना मारे घर से बाहर भगा सकते हैं। इसके तरीके आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
चूहे को घर से भगाने के तरीके।
- फोटो : Amar Ujala
चूहे को घर से भगाने के तरीके।
- फोटो : adobe stock
बिना मारे चूहे को घर से भगाने के तरीके:-
पहली चीज
- अगर आपके घर में चूहा घुस आया है तो इसे भगाने में आपकी मदद फिटकरी कर सकती है। आपको इसमें करना ये है कि आपको पहले फिटकरी को पीस लेना है और इसका पाउडर तैयार कर लेना है। इसके बाद आपको इस तैयार किए हुए पाउडर को एक स्प्रे वाली बोतल में भरना है और एक घोल तैयार कर लें। अब इसे उन जगहों पर स्प्रे करें जहां चूहा दिखाई देता है या घर के कोनों में भी स्प्रे कर सकते हैं।
चूहे को घर से भगाने के तरीके।
- फोटो : Adobe Stock
दूसरी चीज
- चूहे को घर से बाहर भगाना है और वो भी बिना मारे, तो आपकी मदद पुदीना कर सकता है। पुदीने की महक चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं होती। ऐसे में घर में पुदीना आ जाए, तो ये चूहों को घर से बाहर जाने पर मजबूर कर सकता है। आपको बस चूहों के दिखने वाली जगहों पर ये घर के कोनों में पुदीना रख देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चूहे को घर से भगाने के तरीके।
- फोटो : adobe stock
तीसरी चीज
- आप अगर चूहों से परेशान है और ये आपके घर में नुकसान कर रहे हैं, तो आप कपूर की मदद ले सकते हैं। कपूर को आपको घर के कोनों में रख देना है और फिर इसे सूंघकर या इसकी गंध से चूहे घर से बाहर भाग सकते हैं, क्योंकि चूहों को कपूर की गंध पसंद नहीं होती।
विज्ञापन
चूहे को घर से भगाने के तरीके।
- फोटो : Adobe Stock
चौथी चीज
- चूहों को घर से भगाने के लिए आप लहसुन और प्याज के स्प्रे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको करना ये है कि एक स्प्रे वाली बोतल में लहसुन और प्याज का रस भर लेना है। इसके बाद दोनों को मिलाकर इसका स्प्रे घर के कोनों में या जहां चूहा दिखता है, वहां करें।