फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baal Aadhaar: बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का तरीका है थोड़ा अलग, यहां जान लें प्रोसेस, नहीं होगी दिक्कत

Fri, 08 Apr 2022 01:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 08 Apr 2022 01:02 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar Card for Children if You Are Applying for Your Child Aadhaar Card Keep These Important Things in Mind Know Details
बाल आधार कार्ड बनवाने का तरीका क्या है - फोटो : istock

अगर आपको अपनी पहचान बतानी है, तो इसके लिए आपको पहचान पत्र की जरूरत होती है। जैसे- आपका आधार कार्ड। दरअसल, भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए आधार कार्ड बनवाना अनिवार्य है, जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी किया जाता है। आधार में लोगों की कई अहम जानकारियां होती हैं। इसमें कार्डधारक का पूरा नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, पते समेत बायोमेट्रिक जानकारी भी होती है। हर आधार कार्ड में 12 अंकों का एक यूनिक नंबर भी होता है। वहीं, व्यस्कों के अलावा बच्चों का भी आधार कार्ड आप आसानी से बनवा सकते हैं। हालांकि, बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का प्रोसेस थोड़ा अलग होता है। ऐसे में अगर आप अब तक अपने बच्चे का आधार कार्ड नहीं बनवा पाए हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप बेहद आसानी से बाल आधार कार्ड बनवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Aadhaar Card for Children if You Are Applying for Your Child Aadhaar Card Keep These Important Things in Mind Know Details
बाल आधार कार्ड बनवाने का तरीका क्या है - फोटो : istock
  • दरअसल, यूआईडीएआई की तरफ से बच्चों के लिए जो आधार कार्ड जारी किया जाता है, उसे नीला या बाल आधार कार्ड कहते हैं। जिन बच्चों की उम्र 5 साल से कम है, उनके लिए बायोमेट्रिक जानकारी दर्ज कराना जरूरी नहीं होता है और बच्चे के आधार को माता-पिता के आधार कार्ड से लिंक कर दिया जाता है। वहीं, 5 साल से लेकर 15 साल के बीच बच्चे के आधार कार्ड को अपडेट करा लेना चाहिए।
Aadhaar Card for Children if You Are Applying for Your Child Aadhaar Card Keep These Important Things in Mind Know Details
बाल आधार कार्ड बनवाने का तरीका क्या है - फोटो : istock
बच्चे का आधार कार्ड बनवाने का ये है सरल तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आप अपने 5 साल से कम उम्र के बच्चे का बाल आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर विजिट करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card for Children if You Are Applying for Your Child Aadhaar Card Keep These Important Things in Mind Know Details
बाल आधार कार्ड बनवाने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 2

  • वेबसाइट पर जाकर आपको आधार के लिए आवेदन करना है। यहां पर आपको एक फॉर्म मिलेगा, जिसमें बच्चे का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करनी है।
विज्ञापन
Aadhaar Card for Children if You Are Applying for Your Child Aadhaar Card Keep These Important Things in Mind Know Details
बाल आधार कार्ड बनवाने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको अपने नजदीकी आधार कार्ड सेंटर की लिस्ट दिखेगी, जहां आपको अपॉइटमेंट लेनी है। यहां आपको अपने बच्चे के साथ जाना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed