Aadhaar Address Update: आपके पास जितने ही दस्तावेज होंगे, लेकिन आज के समय में आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज नजर आता है। इसमें कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारियां होती हैं। वहीं, सिम कार्ड लेना हो, कोई सरकारी काम करवाना हो या कोई गैर-सरकारी काम तो आपको इसके लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ ही जाती है। वहीं, कई बार कुछ लोगों के आधार कार्ड में कोई न कोई गलत जानकारी दर्ज हो जाती है। जैसे- किसी का नाम गलत हो जाता है तो किसी की जन्मतिथि। वहीं, अगर आप अपने आधार कार्ड में अपने पते को अपडेट करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत होती है। तो चलिए जानते हैं आधार कार्ड में पता अपडेट करवाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज काम आ सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66d301bae8d3bf94630c8a06","slug":"aadhaar-address-update-these-documents-are-required-to-change-address-in-aadhaar-card-see-full-list-2024-08-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Card: अगर आप भी करवाना चाहते हैं आधार में पता अपडेट, तो जान लें कौन से दस्तावेज हैं जरूरी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Card: अगर आप भी करवाना चाहते हैं आधार में पता अपडेट, तो जान लें कौन से दस्तावेज हैं जरूरी
Tue, 03 Sep 2024 08:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 03 Sep 2024 08:52 AM IST
विज्ञापन
आधार में पता अपडेट करवाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala
आधार में पता अपडेट करवाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए?
- फोटो : istock
- दरअसल, जब आप आधार कार्ड में अपना पता बदलवाते हैं तो नियमों के तहत आपको इसके लिए कुछ दस्तावेज चाहिए होते हैं। इन दस्तावेजों की सूची में कई दस्तावेज शामिल हैं। ऐसे में अगर आपको पता अपडेट करवाना होता है तो आपके पास सूची में दिए गए दस्तावेजों में से कोई एक होना जरूरी हो जाता है।
आधार में पता अपडेट करवाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए?
- फोटो : istock
ये हैं वो दस्तावेज, देखें सूची:-
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट
- वोटर आईडी
- बैंक स्टेटमेंट / पासबुक
- ड्राइविंग लाइसेंस
- गैस कनेक्शन बिल जो 3 महीने से ज्यादा पुराना न हो
- बिजली का बिल या पानी का बिल जो 3 महीने से ज्यादा पुराना न हो
- लेटरहेड पर मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान द्वारा जारी किए गए फोटो और साइन वाला लेटर या मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान द्वारा जारी किया हुआ फोटो वाली आईडी जिसमें पता हो
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार में पता अपडेट करवाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए?
- फोटो : istock
- किसान पासबुक
- इंश्योरेंस पॉलिसी
- नरेगा जॉब कार्ड
- आर्म्स लाइसेंस
- पेंशनर कार्ड
- टेलीफोन लैंडलाइन बिल जो 3 महीने से ज्यादा पुराना न हो
- डाकघर अकाउंट स्टेटमेंट / पासबुक
- सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र / पीएसयू द्वारा जारी सर्विस फोटो पहचान पत्र
विज्ञापन
आधार में पता अपडेट करवाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए?
- फोटो : Freepik
- सीजीएचएस/ईसीएचएस कार्ड
- प्रॉपर्टी टैक्स रसीद जो एक साल से ज्यादा पुराना न हो
- क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट जो 3 महीने से ज्यादा पुराना न हो
- बैंक के लेटरहेड पर फोटो और साइन वाला लेटर
- रजिस्टर्ड कंपनी के लेटरहेड पर जारी किया गया फोटो और साइन वाला लेटर