हमारे देश में किसानों की मदद के लिए सरकार द्वारा कई तरह की कल्याणकारी और लाभकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इन योजनाओं के जरिए किसानों को आर्थिक लाभ और खेती के सामान के लिए मदद की जाती है। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे केंद्र सरकार द्वारा चलाया जाता है। इस योजना का मकसद किसानों को आर्थिक मदद करना है, जिससे वो अपनी खेती का सामान खरीद सके और उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो। मौजूदा समय में इस प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से काफी किसान जुड़े हैं। लेकिन अगर आप अब तक इससे नहीं जुड़े हैं, और आप जुड़ने की सोच रहे हैं। तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आवेदन के लिए आपको किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि ऑनलाइन आवेदन करते समय आपको क्या-क्या दस्तावेज चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"623c205ba21ba377b35c6e8b","slug":"4-documents-needed-for-pm-kisan-samman-nidhi-yojana-registration","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan: पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लेना है लाभ, तो आवेदन के लिए ये चार दस्तावेज हैं बेहद जरूरी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan: पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लेना है लाभ, तो आवेदन के लिए ये चार दस्तावेज हैं बेहद जरूरी
Thu, 24 Mar 2022 01:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:13 PM IST
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है
- फोटो : istock
मिलते हैं ये लाभ
- अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ते हैं, तो आपको सालाना 6 हजार रुपये भारत सरकार की तरफ से सीधे आपके बैंक खाते में दिए जाते हैं। इन पैसों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है
- फोटो : istock
इन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत:-
आधार कार्ड चाहिए
- अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ेगी। योजना से जुड़ने के लिए आधार का आपके पास होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है
- फोटो : istock
बैंक खाते की जानकारी
- आपको अपने बैंक की जानकारी भी देनी होती है। दरअसल, इस योजना के तहत मिलने वाले पैसे सीधे आपके बैंक खाते में ही आते हैं। इसलिए बैंक खाते की जानकारी चाहिए होती है।
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है
- फोटो : istock
खसरा और खतौनी चाहिए
- आपको खसरा और खतौनी के दस्तावेज भी चाहिए। खसरा पटवारी बनाता है, जिसमें जमीन की पूरी जानकारी होती है। जबकि खतौनी के सर्टिफिकेट पर तहसीलदार के हस्ताक्षर होते हैं और इसमें ये जानकारी होती है कि जमीन किसके नाम पर है।