फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: घर में रखी इन चार चीजों की एक्सपायरी चेक की? तारीख निकलने के बाद भी लोग करते हैं इस्तेमाल

Tue, 08 Sep 2026 12:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 08 Sep 2026 12:01 PM IST
सार

घर में रखी कई चीजें ऐसी हैं, जिनकी एक्सपायरी डेट लोग अक्सर चेक नहीं करते। दवाइयों, सनस्क्रीन और बेबी फॉर्मूला जैसी चीजों में तारीख निकलने के बाद इस्तेमाल करना खास तौर पर जोखिम भरा हो सकता है।

विज्ञापन
4 Common Household Items You Should Check for Expiry Before Using utility news in hindi
घर में किन चीजों की एस्पायरी डेट चेक करते रहना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala AI

घर में रखी हर चीज को हम जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनकी पैकिंग पर लिखी तारीख पर अक्सर ध्यान नहीं जाता। कई बार सामान अलमारी, किचन या बाथरूम में महीनों तक पड़ा रहता है और जरूरत पड़ने पर सीधे इस्तेमाल कर लिया जाता है।



हालांकि, हर प्रोडक्ट पर लिखी तारीख का मतलब एक जैसा नहीं होता। कुछ चीजों में ये तारीख गुणवत्ता से जुड़ी होती है। जबकि, कुछ चीजों में एक्सपायरी के बाद इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए आप येां जान सकते हैं कि घर में रखी किन 4 चीजों की तारीख जरूर चेक कर लेनी चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

4 Common Household Items You Should Check for Expiry Before Using utility news in hindi
घर में किन चीजों की एस्पायरी डेट चेक करते रहना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

घर में रखी किन चीजों की एक्सपायरी डेट चेक करनी चाहिए?

नंबर 1

  • घर में रखी पुरानी दवाइयों की एक्सपायरी डेट जरूर देखें
  • एक्सपायरी के बाद दवा के काम करने की ताकत और गुणवत्ता खराब हो सकती है
  • यही नहीं, कुछ मामलों में दवा कम असरदार हो सकती है
  • जबकि, एक्सपायरी दवा का इस्तेमाल करने से जोखिम भी हो सकता है
  • इसलिए कभी भी भूलकर भी एक्सपायर हुई दवाइयों का सेवन न करें
4 Common Household Items You Should Check for Expiry Before Using utility news in hindi
घर में किन चीजों की एस्पायरी डेट चेक करते रहना चाहिए? - फोटो : Adobe stock

नंबर 2

  • सनस्क्रीन को भी हमेशा उसकी एक्सपायरी डेट देखकर इस्तेमाल करना चाहिए
  • FDA के मुताबिक, एक्सपायरी के बाद सनस्क्रीन उतनी प्रभावी नहीं रह सकती जितना लेबल पर बताया गया है
  • इसलिए सनस्क्रीन एक्सपायर हो जाए तो उसके बाद इसका इस्तेमाल न करें
विज्ञापन
विज्ञापन
4 Common Household Items You Should Check for Expiry Before Using utility news in hindi
घर में किन चीजों की एस्पायरी डेट चेक करते रहना चाहिए? - फोटो : Freepik.com

नंबर 3

  • किचन में रखे मसाले, पैक्ड स्नैक्स और दूसरी पैकेज्ड खाने की चीजों पर भी एक्सपायरी डेट जरूर देखें
  • लोग किचन में रखे मसालों और बाकी चीजों का इस्तेमाल करते रहते हैं, लेकिन उनकी एक्सपायरी डेट नहीं देखते
  • अगर डिब्बे पर Best Before लिखा है, तो यानी इस तारीख के बाद इस्तेमाल करने पर इसका स्वाद बदल सकता है, लेकिन अगर गंध आए या आपको मसाले खराब लगे तो इनका इस्तेमाल न करें
विज्ञापन
4 Common Household Items You Should Check for Expiry Before Using utility news in hindi
घर में किन चीजों की एस्पायरी डेट चेक करते रहना चाहिए? - फोटो : AI

नंबर 4

  • आटा और दूसरे सूखे खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें
  • आटा, अनाज और दूसरे सूखे खाद्य पदार्थ लंबे समय तक घर में रखने से उनमें कीड़े तक पड़ सकते हैं
  • इसलिए इनकी पैकिंग पर दी गई तारीख और स्टोरेज निर्देश देखना जरूरी हो जाता है
  • खासकर अगर सामान में नमी आ गई हो या उसकी गंध और बनावट बदल गई हो, तो उसे इस्तेमाल करने से बचना चाहिए
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed