फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EPFO Balance: इन तीन तरीकों से चेक कर सकते हैं अपना पीएफ बैलेंस, ब्याज का भी चल जाएगा पता

Thu, 30 Dec 2021 12:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 30 Dec 2021 12:50 PM IST
विज्ञापन
3 ways to check your pf balance follow these steps
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

लोग अपनी आजीविका के लिए बिजनेस या फिर नौकरी करते हैं। वहीं, जब आप कहीं नौकरी करते हैं, तो आपको पूरे महीने काम करने के बाद सैलरी मिलती है। इससे लोग अपना घर चलाते हैं। वहीं, सैलरी के अलावा कर्मचारियों को कंपनी कई अन्य सुविधाएं भी प्रदान करती हैं। वहीं, सरकार द्वारा कर्मचारियों को पीएफ की सुविधा भी दी जाती है, जिसे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा संचालित किया जाता है। कर्मचारियों की सैलरी में से हर महीने कुछ पैसे काटे जाते हैं, जो उनके पीएफ खाते में जमा किए जाते हैं और नियम के मुताबिक इतने ही पैसे कंपनी भी अपने कर्मचारी के खाते में जमा करती है। आप इस पैसे को अपनी सुविधा अनुसार निकाल सकते हैं। लेकिन अगर आपको अपना पीएफ बैलेंस चेक करना है, तो इसके लिए तीन तरीके हैं जिनकी मदद से आप इसे चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

3 ways to check your pf balance follow these steps
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ये रहा पहला तरीका:-

स्टेप 1

  • इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login पर जाकर लॉगिन करना है।
3 ways to check your pf balance follow these steps
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको मेंबर आईडी का विकल्प नजर आएगा, जहां आपको अपने पीएफ खाते के खाते नंबर नजर आएंगे। आपको जिस खाते का बैलेंस देखना है, उसे चुनें और व्यू पासबुक पर क्लिक करके आपको बैलेंस दिख जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 ways to check your pf balance follow these steps
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

दूसरा तरीका

  • आप ईपीएफओ के नंबर 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करके भी अपना पीएफ का बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इस नंबर पर मिस्ड कॉल करनी है, जिसके बाद आपको मैसेज द्वारा जानकारी दे दी जाती है।
विज्ञापन
3 ways to check your pf balance follow these steps
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

तीसरा तरीका

  • आप मोबाइल एसएमएस के जरिए भी अपना पीएफ का बैलेंस चेक कर सकते हैं। आपको EPFOHO UAN लिखकर 7738299899 नंबर पर मैसेज करना है, जिसके बाद आपको आपके पीएफ खाते का बैलेंस मैसेज द्वारा भेज दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed