PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को भारत सरकार चलाती है। दरअसल, इस योजना को किसानों के लिए चलाया जाता है और इसका लाभ जरूरतमंद और गरीब किसानों को दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है और ये साल नें तीन बार होता है। ऐसे में किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, इस बार 16वीं किस्त आनी है, लेकिन शायद आप न जानते हों कि कई किसान ऐसे भी हैं जिनकी किस्त अटक सकती है और वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं इसमें आपका नाम भी तो नहीं है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से किसान हैं...
{"_id":"65c5b51c702e38d61b0f5a8d","slug":"16th-installment-may-get-stuck-for-these-farmers-of-pm-kisan-yojana-2024-02-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम किसान योजना: इन किसानों की अटक सकती है 16वीं किस्त, लिस्ट यहां देखें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
पीएम किसान योजना: इन किसानों की अटक सकती है 16वीं किस्त, लिस्ट यहां देखें
Fri, 09 Feb 2024 10:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 09 Feb 2024 10:59 AM IST
विज्ञापन
इन किसानों की अटक सकती है किस्त।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन किसानों की अटक सकती है किस्त।
- फोटो : istock
इन किसानों की किस्त अटक सकती है:-
फॉर्म में गलती होने पर
- आवेदन के समय अगर आपने फॉर्म में गलती की है, तो आपकी किस्त अटक सकती है। जैसे- आवेदनकर्ता का नाम गलत भरा है, आधार नंबर गलत भरा है या फिर बैंक खाता संख्या गलत है आदि। ऐसे लोगों की किस्त अटक सकती है।
इन किसानों की अटक सकती है किस्त।
- फोटो : istock
ई-केवाईसी न करवाने वाले
- सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि योजना से जुड़ने वाले सभी किसानों को ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। अगर कोई किसान ये काम नहीं करवाता है, तो वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन किसानों की अटक सकती है किस्त।
- फोटो : istock
भू-सत्यापन और आधार लिंक
- अगर आपने भू-सत्यापन का काम नहीं करवाया या तय समय तक नहीं करवाते हैं, तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसके अलावा जिस किसी का आधार कार्ड उसके बैंक खाते से लिंक नहीं है, उस किसान की भी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
इन किसानों की अटक सकती है किस्त।
- फोटो : istock
गलत तरीके से लाभ लेने वाले
- अगर आप पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र नहीं हैं और गलत तरीके से योजना से जुड़े हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है। साथ ही आपका आवेदन रद्द किया जाएगा और सरकार की तरफ से ऐसे लोगों को नोटिस तक जारी हो रहे हैं।