Fraud Alert: आज के समय में अगर आप देखेंगे तो आए दिन कहीं न कहीं से ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनमें ठगी की बातें सामने आती हैं। जालसाज भोले-भाले लोगों को अपनी बातों में फंसाकर मिनटों में ठग लेते हैं और उनसे उनकी मेहनत की कमाई लूट लेते हैं। कॉल, मैसेज, अनजाने लिंक पर क्लिक करवाकर, कई लुभावने ऑफर्स देकर आदि लोगों को ठगा जाता है। इसलिए आपको कई बातों का खासतौर पर ध्यान रखना होता है, जिसमें आपको अपना ओटीपी, अपनी बैंकिंग जानकारी, डेबिट-क्रेडिट कार्ड का नंबर किसी को नहीं देना है और साथ ही किसी भी अनजाने लिंक पर क्लिक नहीं करना है। बावजूद इसके अगर कभी आपके साथ ठगी हो जाती है, तो आप एक नंबर डायल कर सकते हैं जिससे आपके पैसे भी वापस मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस नंबर के बारे में...
{"_id":"64dc954a260efcef34067bba","slug":"155260-is-helpline-number-against-fraud-check-all-details-2023-08-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: अगर आपके साथ भी हो जाए फ्रॉड तो तुरंत करें इस नंबर पर कॉल, मिल सकते हैं पैसे वापस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: अगर आपके साथ भी हो जाए फ्रॉड तो तुरंत करें इस नंबर पर कॉल, मिल सकते हैं पैसे वापस
Wed, 16 Aug 2023 02:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 16 Aug 2023 02:56 PM IST
विज्ञापन
फ्रॉड होने पर कौन से नंबर पर शिकायत कर सकते हैं?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रॉड होने पर कौन से नंबर पर शिकायत कर सकते हैं?
- फोटो : istock
- दरअसल, अगर आपके साथ कभी फ्रॉड हो जाता है तो आपको सबसे पहले तो घबराना नहीं है। ऐसे में आपको एक नंबर डायल करना है, जहां पर आपको अपने साथ हुई ठगी का पूरा विवरण देना है और अपनी शिकायत दर्ज करवानी है। इसके बाद तुरंत कार्रवाई शुरू हो जाती है।
फ्रॉड होने पर कौन से नंबर पर शिकायत कर सकते हैं?
- फोटो : istock
नंबर जानिए
- आपको फ्रॉड होने पर जिस नंबर पर कॉल करना है, वो हेल्पलाइन नंबर 155260 है। यहां जब आप अपने साथ हुए फ्रॉड की शिकायत दर्ज करवाते हैं, तो उसके तुरंत बाद कार्रवाई शुरू हो जाती है। साथ ही आपके पैसे वापस दिलवाने का पूरा प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रॉड होने पर कौन से नंबर पर शिकायत कर सकते हैं?
- फोटो : istock
ऐसे काम करता है हेल्पलाइन
- जब कोई व्यक्ति अपने साथ हुए फ्रॉड की शिकायत इस 155260 नंबर पर करता है, तो उसके तुरंत बाद कार्रवाई शुरू कर दी जाती है। वहीं, पुलिस धोखाधड़ी की जानकारी जांच एजेंसी को सौंपती है।
विज्ञापन
फ्रॉड होने पर कौन से नंबर पर शिकायत कर सकते हैं?
- फोटो : istock
क्या पैसे मिल सकते हैं वापस?
- फ्रॉड होने पर ये हेल्पलाइन लोगों की मदद करती है। यहां कई मामले ऐसे भी हैं, जिनमें लोगों को उनके पैसे वापस मिल जाते हैं। ऐसे में हो सकता है कि आपके पैसे भी वापस मिल जाए। वहीं, इस हेल्पलाइन को खुद गृह मंत्रालय द्वारा मॉनिटर किया जाता है।