फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: 15 साल पुरानी कार को स्क्रैप कराने के क्या फायदे मिल सकते हैं आपको? यहां जानें

Mon, 11 Mar 2024 05:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 11 Mar 2024 05:27 PM IST
विज्ञापन
15 year old vehicles scrapping benefits see here
कार स्क्रैप करवाने के फायदे। - फोटो : istock

Scrap Policy: जब हम कोई गाड़ी खरीदते हैं, तो उसे लेने के लिए काफी पैसे खर्च करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ जहां आपको सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करना होता है, तो वहीं आपको अपनी गाड़ी के कागज भी पूरे रखने होते हैं। वरना आपका चालान तक कट सकता है। यही नहीं, इसके अलावा अगर आपकी गाड़ी 15 साल पुरानी है, तो ऐसी गाड़ी को आप चला नहीं सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं, तो पकड़े जाने पर आपका चालान काटा जा सकता है। अब ऐसे में आपके मन में ये सवाल आना जाहिर है कि फिर क्या करें? तो यहां जान लें कि आप 15 साल पुरानी गाड़ी को स्क्रैप करवाकर कई फायदे ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन फायदों के बारे में...

15 year old vehicles scrapping benefits see here
कार स्क्रैप करवाने के फायदे। - फोटो : istock

पहले जानते हैं स्क्रैप पॉलिसी के बारे में

  • दरअसल, जब गाड़ी को 15 साल हो जाते हैं, तो इसके बाद आप अपनी गाड़ी को कबाड़ बनाने के लिए स्क्रैप के लिए आप बेच सकते हैं और इस पूरी प्रक्रिया को ही स्क्रैप पॉलिसी कहते हैं। सरकार की तरफ से देशभर में कई स्क्रैपर्स को इसके लिए प्रमाणित भी किया गया है।
15 year old vehicles scrapping benefits see here
कार स्क्रैप करवाने के फायदे। - फोटो : istock
  • अगर आपको जानना है कि आपके एरिए में कौन सा स्क्रैपर है, तो आप स्क्रैपर्स के बारे में आधिकारिक वेबसाइट https://vscrap.parivahan.gov.in/vehiclescrap/vahan/rvsfdetails.xhtml से जान सकते हैं। फिर गाड़ी स्क्रैप होने के बाद आपको डिपॉजिट सर्टिफिकेट मिलता है, जिसके तहत आप कई फायदे ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
15 year old vehicles scrapping benefits see here
कार स्क्रैप करवाने के फायदे। - फोटो : istock

ये होते हैं फायदे:-

  • जो लोग अपनी गाड़ी को स्रक्रैप करवाते हैं, उन्हें राज्य सरकारें नई गाड़ी खरीदने पर रोड टैक्स में रियायत दे सकती है। ट्रांसपोर्ट गाड़ियों को 15 फीसदी और नॉन-ट्रांसपोर्टस गाड़ी को 25 फीसदी छूट मिल सकती है
विज्ञापन
15 year old vehicles scrapping benefits see here
कार स्क्रैप करवाने के फायदे। - फोटो : istock
  • गाड़ी को स्क्रैप करने के बाद नई गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत पर 4-6 फीसदी तक की छूट मिल सकती है
  • वहीं, पुरानी गाड़ी को स्क्रैप करने के बाद आपको जो डिपॉजिट सर्टिफिकेट मिलता है, उसे देने पर नई गाड़ी की रजिस्ट्रेशन फीस माफ कर दी जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed