फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिंदर महल और रोमन रेंस सहित कई स्टार्स के साथ भारत लौटा WWE, दो दिन होगा इवेंट

Thu, 05 Oct 2017 03:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 05 Oct 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
wwe returns to india jinder mahal along with many superstars will feature in the live event
जिंदर महल - फोटो : sportskeeda

भारतीय रेसलिंग फैंस के लिए खुशखबरी है। वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) ने गुरुवार को घोषणा की है कि WWE लाइव  भारत में दो शो के साथ वापसी करेगा।  WWE ने कहा कि नई दिल्ली के इंदिरा गाँधी इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार 8 दिसंबर और शनिवार 9 दिसंबर को लाइव इवेंट आयोजित किया जाएगा। टिकटों की बिक्री की जानकारी आगामी समय में घोषित की जाएगी।

wwe returns to india jinder mahal along with many superstars will feature in the live event
एलेक्सा ब्लिस - फोटो : twitter

भारत में होने वाले शो में सिंह ब्रदर्स के साथ 'मॉडर्न डे महाराजा' और मौजूदा WWE चैंपियन जिंदर महल नजर आएंगे। इसके साथ ही WWE सुपरस्टार्स रोमन रेंस, सेथ रोलिंस, डीन एम्ब्रोज, ब्राउन स्ट्रोमैन, एलेक्सा ब्लिस, साशा बैंक्स और भी कई स्टार रेसलर्स आएंगे।'

wwe returns to india jinder mahal along with many superstars will feature in the live event
जिंदर महल - फोटो : WWE

भारत में WWE की वापसी पर खुशी जताते हुए जिंदर महल ने कहा, 'जब भी रिंग में आता हूं तो भारत के लोगों का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात लगती है। मेरे लिए ये गर्व की बात है कि देशवासियों के सामने लाइव परफॉर्म करने का मौका मिलेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
wwe returns to india jinder mahal along with many superstars will feature in the live event
बेला बहनें - फोटो : twitter

स्पोर्ट्स एंड डिस्ट्रीब्यूशन बिजनस सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स के अध्यक्ष राजेश कौल ने कहा, 'WWE के भारत में बड़ी संख्या में चाहने वाले मौजूद हैं। क्रिकेट के बाद टीवी पर WWE की ही सबसे ज्यादा टीआरपी है। हमें यह घोषणा करके खुशी हो रही है कि WWE लाइव की वापसी हो रही है। अब भारतीय फैंस के पास अपने चहेते WWE सुपरस्टार्स को करीब से देखने का शानदार मौका होगा।'

विज्ञापन
wwe returns to india jinder mahal along with many superstars will feature in the live event
डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में दम दिखाने को तैयार ओलंपियन पहलवान

WWE इंडिया के उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक शीतेश श्रीवास्तव ने कहा, 'WWE लाइव के दो शो भारत में लाकर बहुत खुश हैं। मुझे पता है कि फैंस इंदिरा गांधी स्टेडियम को भरने के लिए बेकरार होंगे। वो अपने पसंदीदा सुपरस्टार्स का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed