फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sania Mirza Farewell: खुशी के आंसूओं के साथ सानिया ने किया करियर का समापन; जिस जगह की थी शुरुआत, वहीं हुआ अंत

Sun, 05 Mar 2023 08:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: रोहित राज Updated Sun, 05 Mar 2023 08:38 PM IST
सार

 हैदाराबाद की सानिया ने रविवार को लाल बहादुर स्टेडयिम में प्रदर्शनी मुकाबलों में हिस्सा लिया। हालांकि वह मुकाबलों के बाद दर्शकों की हौसला अफजाई को देखकर भावुक हो गईं।

विज्ञापन
Sania Mirza Farewell Sania ends her career with tears of joy
सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की पूर्व महान टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने जहां से अपने टेनिस करियर की शुरुआत की थी, वहीं अपना विदाई मैच खेलकर शानदार करियर का समापन खुशी के आंसूओं के साथ किया। हैदाराबाद की सानिया ने रविवार को लाल बहादुर स्टेडयिम में प्रदर्शनी मुकाबलों में हिस्सा लिया। हालांकि वह मुकाबलों के बाद दर्शकों की हौसला अफजाई को देखकर भावुक हो गईं।
Sania Mirza Farewell Sania ends her career with tears of joy
सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
सानिया ने जीता था डब्ल्यूटीए एकल खिताब
36 साल की सानिया के अलावा इन प्रदर्शनी मुकाबलों में रोहन बोपन्ना, युवराज सिंह और उनकी मित्र बेथानी माटेक सैंड्स भी शामिल थीं। सानिया ने लाल बहादुर टेनिस स्टेडियम में करीब दो दशक पहले ऐतिहासिक डब्ल्यूटीए एकल खिताब जीतकर अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई थी। उन्होंने यहां इस स्थल पर कई यादगार खिताब जीते थे जिसे किसी उत्सव की तरह सजाया गया था।
Sania Mirza Farewell Sania ends her career with tears of joy
सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
तालियों से हुआ सानिया का स्वागत
सानिया जब स्टेडियम पहुंचीं तो सभी ने उनका तालिया बजाकर स्वागत किया। सानिया ने दो मिश्रित युगल प्रदर्शनी मुकाबले खेले और दोनों में जीत हासिल की।  सानिया मिर्जा ने कहा, ''मैं आप सभी के सामने अपना अंतिम मैच खेलने के लिए काफी उत्साहित हूं। देश के लिए 20 साल तक खेलना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। ये खुशी के आंसू हैं। मैं इससे बेहतर विदाई की उम्मीद नहीं कर सकती थी।''
विज्ञापन
विज्ञापन
Sania Mirza Farewell Sania ends her career with tears of joy
किरण रिजिजू और युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
सानिया को देखने दिग्गज भी पहुंचे
इन प्रदर्शनी मुकाबलों को देखने के लिए कई दिग्गज भी यहां पहुंचे थे। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन सहित कई हस्तियों ने शिरकत की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed