फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: कभी पांच साल की उम्र में बनाए थे वर्ल्ड चैंपियन के बाल, अब जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब

Sat, 01 Feb 2020 05:59 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 01 Feb 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
Australian Open Champion Sofia Kenin childhood video goes viral with kim clijsters and andy roddick
सोफिया केनिन - फोटो : अमर उजाला

सोफिया केनिन ने अपने करियर का पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीत लिया है। शनिवार को 21 वर्षीय सोफिया ने दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी स्पेन की गार्बिन मुगुरुजा को हराकर साल के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में बाजी मार ली। सोफिया ने दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन मुगुरुजा से पहला सेट हारने के बाद आखिरी के दोनों सेट में जबरदस्त वापसी करते हुए 4-6, 6-2, 6-2 से हराया।


 

Australian Open Champion Sofia Kenin childhood video goes viral with kim clijsters and andy roddick
सोफिया केनिन - फोटो : ट्विटर

रूस में जन्मीं और अमेरिका में पली-बढ़ी सोफिया ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कोको गौफ समेत कई स्टार खिलाड़ियों को हराया। उन्होंने सेमीफाइनल में दुनिया की मौजूदा नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी को भी 7-6 (8-6), 7-5 हराकर सभी को चौंका दिया था। 

Australian Open Champion Sofia Kenin childhood video goes viral with kim clijsters and andy roddick
सोफिया केनिन - फोटो : ट्विटर

14वें रैंक पर काबिज सोफिया ने पांच साल की उम्र में ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। रूस से अमेरिका पहुंचने के बाद सोफिया ने कई टूर्नामेंट खेले और दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपना पहला पेशेवर खिताब 14 साल की उम्र में ही जीत लिया था और फिर जूनियर नेशनल चैंपियनशिप जीतने के बाद साल 2015 में यूएस ओपन ग्रैंडस्लैम में वाइल्डकार्ड एंट्री के द्वारा जगह बनाने में कामयाब रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Australian Open Champion Sofia Kenin childhood video goes viral with kim clijsters and andy roddick
Garbine Muguruza and Sofia Kenin - फोटो : सोशल मीडिया

पहले दौर में हारने के बावजूद सोफिया साल 2017 में लगातार तीसरी बार यूएसओपन में जगह बनाने में सफल रही थीं। लगातार शानदार प्रदर्शनों की वजह से उन्होंने साल 2018 में डब्लूटीए रैंकिंग में टॉप-50 में जगह बना ली। सोफिया ने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने से पहले ही अलग-अलग टूर्नामेंट में टेनिस दिग्गज सेरेना विलियम्स, नाओमी ओसाका, एश्ले बार्टी और सिमोना हालेप को हराने में कामयाब रही थीं। 

विज्ञापन
Australian Open Champion Sofia Kenin childhood video goes viral with kim clijsters and andy roddick
सोफिया केनिन - फोटो : अमर उजाला

अपना पहल ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली सोफिया का एक वीडियो पिछले कुछ समय से तेजी से वायरल हो रहा है। सोफिया जब सात साल की थीं तब उन्होंने दुनिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी और अपने आदर्श एंडी रोडिक को हराने की इच्छा जताई थी और उनके सर्विस को तोड़ने का तरीका भी बताया था।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed