फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rafael Nadal: 22 ग्रैंड स्लैम जीत चुके राफेल नडाल बने पिता, पत्नी मारिया पेरेलो ने बेटे को दिया जन्म

Sun, 09 Oct 2022 01:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: रोहित राज Updated Sun, 09 Oct 2022 01:24 PM IST
सार

नडाल एटीपी रैंकिंग में फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं। पहले पायदान पर उनके ही देश के कार्लोस अल्कारेज हैं। वह हाल ही में लेवर कप में दिखाई दिए थे। यह स्विट्जरलैंड के टेनिस दिग्गज रोजर फेडरर का आखिरी टूर्नामेंट था।

विज्ञापन
Tennis star Rafael Nadal becomes father wife Maria Francisca Perello gives birth to a baby boy
राफेल नडाल और मारिया फ्रांसिस्का पेरेलो - फोटो : सोशल मीडिया
स्पेन के टेनिस स्टार और 22 ग्रैंड स्लैम जीत चुके राफेल नडाल शनिवार (आठ अक्तूबर) को पहली बार पिता बने। उनकी पत्नी मारिया फ्रांसिस्का पेरेलो ने बेटे को जन्म दिया। नडाल ने जुलाई में बताया था कि पेरेलो मां बनने वाली हैं।
Tennis star Rafael Nadal becomes father wife Maria Francisca Perello gives birth to a baby boy
नडाल और मारिया - फोटो : सोशल मीडिया
स्पेन के फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड ने इस बात की जानकारी दी कि नडाल पिता बन गए हैं। फैंस और दुनिया भर के एथलीट नडाल को लगातार बधाई दे रहे हैं।

Tennis star Rafael Nadal becomes father wife Maria Francisca Perello gives birth to a baby boy
नडाल और मारिया - फोटो : सोशल मीडिया
रियल मैड्रिड ने ट्वीट में लिखा, ''हमारे प्रिय मानद सदस्य राफेल नडाल और मारिया पेरेलो को उनके पहले बच्चे के जन्म के लिए बधाई। हम इस पल की खुशी शेयर करने में आपके साथ शामिल हैं। शुभकामनाएं!"

ये भी पढ़ें: Hamilton and Yash: एफ-1 चैंपियन लुईस हैमिल्टन के साथ अभिनेता यश की तस्वीर वायरल, क्या साथ काम करेंगे दोनों ?
विज्ञापन
विज्ञापन
Tennis star Rafael Nadal becomes father wife Maria Francisca Perello gives birth to a baby boy
नडाल और मारिया एक कार्यक्रम के दौरान - फोटो : सोशल मीडिया
नडाल ने 19 अक्तूबर 2019 को मारिया से शादी की थी और तीन साल बाद दंपति को अपने पहले बच्चे का आशीर्वाद मिला है। 36 साल के नडाल टेनिस पर ध्यान देने के लिए पहले पिता नहीं बनना चाहते थे।
विज्ञापन
Tennis star Rafael Nadal becomes father wife Maria Francisca Perello gives birth to a baby boy
रोजर फेडरर और राफेल नडाल - फोटो : सोशल मीडिया
नडाल एटीपी रैंकिंग में फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं। पहले पायदान पर उनके ही देश के कार्लोस अल्कारेज हैं। वह हाल ही में लेवर कप में दिखाई दिए थे। यह स्विट्जरलैंड के टेनिस दिग्गज रोजर फेडरर का आखिरी टूर्नामेंट था। वह सिर्फ पुरुष युगल में ही खेले थे। नडाल और फेडरर ने इस ऐतिहासिक मैच में जोड़ी बनाई थी, लेकिन दोनों को हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें: Ranveer Singh Video: बास्केटबॉल स्टार पर छाया बॉलीवुड का जादू, रणबीर सिंह के साथ ततड़-ततड़ पर किया डांस
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed