फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rafael Nadal: संन्यास के बाद टेनिस को मिस नहीं कर रहे राफेल नडाल, बोले- छह महीने से रैकेट को हाथ तक नहीं लगाया

Mon, 26 May 2025 11:25 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 26 May 2025 11:25 AM IST
सार

नडाल ने कहा, 'मैंने वह सब किया जो मैं सबसे अच्छा करियर बनाने के लिए कर सकता था और अब मैं अपने जीवन के इस नए चरण का आनंद ले रहा हूं।'

विज्ञापन
Rafael Nadal not missing tennis after retirement, said- not even touched tennis racquets for last six months
राफेल नडाल - फोटो : ANI
राफेल नडाल ने कहा है कि वह टेनिस को अलविदा कहने के बाद इस खेल को ज्यादा मिस नहीं कर रहे हैं। 22 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नडाल ने पिछले साल प्रोफेशनल टेनिस से रिटायरमेंट लिया था। फ्रेंच ओपन 2025 के आगाज के मौके पर रोलां गैरो में पहले दिन 14 बार इस खिताब को जीतने वाले नडाल को सम्मानित किया गया। नडाल ने पत्रकारों से कहा, 'मैं टेनिस को ज्यादा मिस नहीं करता क्योंकि मुझे लगता है कि मैंने इस खेल के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया। मैं यह सोचकर आया कि मैं कोर्ट पर नहीं जा सकता। मेरा शरीर मुझे कोर्ट पर जाने की अनुमति नहीं देता। तो बस इतना ही। मेरा मन फिलहाल शांत है।'
Rafael Nadal not missing tennis after retirement, said- not even touched tennis racquets for last six months
राफेल नडाल - फोटो : ANI
नडाल ने कहा, 'मैंने वह सब किया जो मैं सबसे अच्छा करियर बनाने के लिए कर सकता था और अब मैं अपने जीवन के इस नए चरण का आनंद ले रहा हूं। मुझे यकीन है कि नया चरण टेनिस करियर की तुलना में कम रोमांचक होने वाला है, क्योंकि खेल आपको जो एड्रेनलीन देता है, मुझे लगता है कि जीवन में अन्य चीजों में खोजना असंभव है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं कम खुश होने जा रहा हूं।'
Rafael Nadal not missing tennis after retirement, said- not even touched tennis racquets for last six months
राफेल नडाल - फोटो : ANI
इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि पिछले साल नवंबर में अपना शानदार करियर समाप्त करने के बाद से वह बिल्कुल नहीं खेले हैं और इसके बजाय उन्होंने अपनी टेनिस अकादमी और व्यावसायिक हितों पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने कहा, 'संन्यास के बाद मैंने रैकेट को छुआ तक नहीं। इसलिए बीते छह महीने से मैं टेनिस कोर्ट पर भी नहीं गया हूं, लेकिन मैं जाऊंगा। मैं किसी समय वापसी करूंगा, क्योंकि हो सकता है कभी मुझे खुद को किसी प्रदर्शनी या इस तरह की कुछ मैच खेलने के लिए तैयार करना पड़े।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Rafael Nadal not missing tennis after retirement, said- not even touched tennis racquets for last six months
राफेल नडाल - फोटो : ANI
नडाल ने कहा कि उन्होंने संन्यास के बाद गोल्फ समेत अन्य खेल के प्रति लगाव को भी खो दिया है। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता क्यों, लेकिन मैं हाल फिलहाल में गोल्फ या कुछ और खेल रहा था और मुझे अब परवाह नहीं रहती कि मैं हार जाऊंगा या जीत जाऊंगा या फिर मैं अच्छा खेलता हूं या बुरा खेलता हूं। यह मेरे लिए एक अजीब अहसास था और ये मजाक नहीं है। ईमानदारी से कहूं तो मुझे इस तरह का अनुभव पसंद नहीं है क्योंकि मैं खेल को दूसरे तरीके से समझता हूं। हालांकि, ऐसा पहले होता था और अब मैं फिर से प्रतिस्पर्धी बनने की कोशिश कर रहा हूं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed