पंजाब के लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में आयोजित सीडबल्यूई द ग्रेट खली रिटर्न में शनिवार रात झमाझम बारिश के बीच हुए मुकाबले में द ग्रेट खली ने कनाडा के पहलवान ब्राडी स्टील को सात मिनट में मात दे दी। शुरुआती दौर में ब्राडी स्टील खली पर भारी पड़े, लेकिन बाद में बाजी पलट गई। द ग्रेट खली ने ब्राडी स्टील और यूएसए के पहलवान पोलो को करारा जवाब दिया।
लुधियाना में द ग्रेट खली और रेसलर ब्रॉडी स्टील की फाइट
2 of 6
लुधियाना में द ग्रेट खली और रेसलर ब्रॉडी स्टील की फाइट
- फोटो : amar ujala
रेफरी द्वारा खली को विजेता घोषित करने पर दर्शक ढोल की थाप पर खूब झूमे। खली 9 बजकर 8 मिनट पर रिंग में उतरे तो दर्शकों ने सीटी के साथ उनका स्वागत किया। ब्राडी स्टील ने खली को रिंग में चढ़ने नहीं दिया और बाहर ही उनसे भिड़ गए। ब्राडी स्टील और खली के बीच में शनिवार को होने वाला मुकाबला स्ट्रीट फाइट थी। कुछ समय तक खली और ब्राडी स्टील रिंग के बाहर दर्शकों के बीच ही भिड़ते रहे।
लुधियाना में द ग्रेट खली और रेसलर ब्रॉडी स्टील की फाइट
3 of 6
लुधियाना में द ग्रेट खली और रेसलर ब्रॉडी स्टील की फाइट
- फोटो : amar ujala
इसके बाद खली ने ब्राडी स्टील को रिंग के अंदर फेंका। ब्राडी स्टील ने खली पर कुर्सियों से वार किया। खली मैदान में ही गिर गए, लेकिन दांव पलटते ही खली फिर से खड़े हुए। इसी दौरान पोलो ने बीच में आकर खली पर वार करने की कोशिश की, लेकिन खली ने उसे भी टिकने नहीं दिया। इसके बाद खली ने दोनों पर कुर्सियों से वार किया। पांच बार वार करने पर ब्राडी स्टील फिर से खड़ा हो गया।
लुधियाना में द ग्रेट खली और रेसलर ब्रॉडी स्टील की फाइट
4 of 6
लुधियाना में द ग्रेट खली और रेसलर ब्रॉडी स्टील की फाइट
- फोटो : amar ujala
सात मिनट के इस मुकाबले में खली के एक वार करने पर ही ब्राडी स्टील चित्त हो गया। उसे आंख के नीचे चोट आई। जीत की बेल्ट खली ने हासिल की और रिंग में उतर कर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। हालांकि उससे पहले पहला मुकाबला पंजाब के रेसलर हरमन और क्रिमसन के बीच हुआ। इसमें हरमन ने बाजी मार ली।
लुधियाना में द ग्रेट खली और रेसलर ब्रॉडी स्टील की फाइट
5 of 6
लुधियाना में द ग्रेट खली और रेसलर ब्रॉडी स्टील की फाइट
- फोटो : amar ujala
उसके बाद ब्राडी स्टील और पोलो रिंग में उतरे तो पंजाब के रेसलर राहुल और रघु ने उनका सामना किया। राहुल और रघु उनका ज्यादा समय तक सामना नहीं कर सके और दोनों को हार का मुंह देखना पड़ा। इस दौरान ब्राडी स्टील खली को ललकारते रहे। इसके बाद भारतीय पहलवान बुलबुल ने पुरुष रेसलर राहुल का मुकाबला किया। इसमें बुलबुल को रेफरी ने डिस क्वालीफाई कर दिया।