जैसे-जैसे रेसलमेनिया नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे WWE की क्रिएटिव टीम पर दबाव बढ़ता जा रहा है। इस दबाव का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा रहा है कि WWE की यह टीम एक के बाद एक बड़ी-बड़ी गलतिया करती जा रही है।
WWE से हुई बड़ी गलती, टीवी पर जारी की महिला रेसलर की निजी जानकारी
हाल ही में WWE के शो का पूरा कच्चा-चिट्ठा एक सफाई कर्मचारी के हाथ लग गया था, जिसे उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और देखते ही देखते वो वायरल हो गया। इसी के बाद WWE ने एक और बड़ी गलती कर दी है।
WWE से हुई बड़ी गलती, टीवी पर जारी की महिला रेसलर की निजी जानकारी
इस हफ्ते के शो में WWE की टीम ने कमेंट्री के दौरान एक महिला रेसलर की निजी जानकारी लीक कर दी। नाया जैक्स नाम की इस महिला रेसलर को WWE महिला रेसलरों में सबसे शक्तिशाली रेसलर बनाकर पेश करती रही है।
WWE से हुई बड़ी गलती, टीवी पर जारी की महिला रेसलर की निजी जानकारी
आपको बता दें कि WWE की कमेंट्री टीम बार-बार नाया जैक्स के वजन को सार्वजनिक कर रही थी। WWE अपने पुरुष रैसलरों का वजन तो बताती है, मगर महिलाओं को लेकर उसकी हिदायत है कि उनकी ऐसी जानकारी सार्वजनिक रूप से न बताई जाए।
WWE से हुई बड़ी गलती, टीवी पर जारी की महिला रेसलर की निजी जानकारी
गौरतलब है कि 6 फुट लंबी नाया जैक्स को आने वाले समय में बड़े रोल में देखा जा सकता है, मगर अभी उनकी जानकारी इस तरह लीक होना कंपनी क्रिएटिविटी पर थोड़ा सवाल खड़ा करती है। गूगल पर मौजूद जानाकारी के अनुसारा नाया जैक्स का वजन 270 पाउंड से ज्यादा है।