WWE रेसलमेनिया 33 में जॉन सीना और उनकी गर्लफ्रेंड निकी बेला ने द मिज और मरीस को हराया था। इस जीत के बाद जॉन सीना ने रिंग में ही पूरी दुनिया से सामने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। इसके बाद से ही वो टीवी से गायब हैं और अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में पूरी तरह व्यस्त हैं।
सगाई के बाद जॉन सीना और उनकी गर्लफ्रेंड को कंपनी ने किया 'किनारे'
2 of 5
जॉन सीना और निकी बेला
- फोटो : WWE
उनकी गैर मौजूदगी में कंपनी ने उन्हें एक बड़ा झटका दिया है। 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन और कंपनी के सबसे बड़े फेस को उनकी मंगेतर के साथ ही दरकिनार कर दिया गया। दरअसल, जॉन और निकी दोनों ही स्मैकडाउन लाइव का हिस्सा हैं और इस ब्रांड से ही उन्हें यह शॉक मिला है।
सगाई के बाद जॉन सीना और उनकी गर्लफ्रेंड को कंपनी ने किया 'किनारे'
3 of 5
जॉन सीना और निकी बेला
- फोटो : WWE
इस जोड़े को स्मैकडाउन लाइव के थीम सॉन्ग वीडियो से हटा दिया गया है। ऐसा क्यों किया गया है, इसका कारण साफ नहीं है। मगर कंपनी से लिए गए ब्रेक में दिया गया यह झटका अपने आप में ही बड़ा बात है। इसे कई तरह के संकेत माना जा सकता है।
सगाई के बाद जॉन सीना और उनकी गर्लफ्रेंड को कंपनी ने किया 'किनारे'
4 of 5
जॉन सीना और निकी बेला
- फोटो : WWE
गौरतलब है कि अभी तक यह तस्वीर भी साफ नहीं कि जॉन सीना स्मैकडाउन का हिस्सा हैं या रॉ का। मगर उन्हें 4 जुलाई को होने वाले इवेंट के लिए दिखाया जा रहा है, ऐसे में संभव है कि वो ब्लू ब्रांड का ही हिस्सा होंगे। इसके अलावा सीना 'मनी इन द बैंक' और 'समरस्लैम' में भी हिस्सा लेंगे।
सगाई के बाद जॉन सीना और उनकी गर्लफ्रेंड को कंपनी ने किया 'किनारे'
कुछ रैसलिंग एक्सपर्ट्स का मानना है कि संभव है कि सीना के लिए नया वीडियो जारी किया जाए। इसके अलावा कुछ लोगों को मानना है कि उनले लुक और एंट्रेंस म्युजिक में परिवर्तन किया जा सकता है। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि सीना और कंपनी के बीच की दरार और गहरा गई है।