डब्ल्यूडबल्यूई के रिंग में केन के नाम से मशहूर ग्लेन जैकब ने अमेरिका की नॉक्स काउंटी के मेयर का चुनाव जीता है। वह रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य थे और उन्होंने बड़ी आसानी से डेमोक्रेटिक पार्टी की लिंडा हैनी को बड़े मार्जन से हराया।
WWE सुपरस्टार केन का राजनीति में बेहतरीन डेब्यू, चुनाव जीतकर बने मेयर
केन ने अपने प्रतिद्वंद्वी और डेमोक्रेट सदस्य लिंडा हेनी को मात दी। केन के खाते में कुल 66.56 फीसदी वोट आए और उन्होंने लिंडा को बड़े मार्जिन से शिकस्त दी। इसकी जानकारी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर मिली है।
Glenn Jacobs takes the stage... "somebody told me we were about to do a cage fight" @wvlt pic.twitter.com/PtUkVQ7nox
बता दें कि केन अमेरिका में मेयर पद तक पहुंचने वाले डब्ल्यूडब्ल्यू के दूसरे रेसलर हैं। के से पहले 1991-1995 तक जेस वेंचुरा ब्रूकलिन पार्क के मेयर रहे थे। इसके बाद वह 1999 से 2003 तक वहां के गवर्नर भी रहे। ग्लेन जैकब उर्फ केन ने 1995 में डब्ल्यूडब्ल्यू ज्वॉइन की।
इसके बाद वह इस खेल के सबसे लोकप्रिय चेहरे बन गए। डब्ल्यूडब्ल्यू के इतिहास में उनकी और उनके भाई अंडरटेकर की कुश्ती सबसे चर्चित कुश्तियों में से एक है।
बता दें कि लंबे वक्त तक केन ने एक मास्क पहनकर रेसलिंग की थी, लेकिन कुछ साल पहले ही पूरी दुनिया के सामने उनका चेहरा पहली बार सामने आया। करीब दो दशक से ज्यादा रेसलिंग खेलने वाले केन ने रिंग में बड़े-बड़े धुरंधरों को पटका है।