फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर महीने 5 से 10 लाख रुपए कमाने का मौका, ये रहा आसान तरीका

Wed, 25 Jul 2018 11:05 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Jul 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
amul offer business opportunities to people can earn 5 to 10 lakhs

डेयरी प्रोड्क्ट्स बनाने वाली मशहूर कंपनी अमूल एक शानदार ऑफर लेकर आई है। जो लोग कम लागत में अच्छा कारोबार करना चाहते हैं अमूल उनको बेहतरीन अवसर प्रदान कर रही है। अमूल का दावा है कि उनकी कंपनी के साथ जुड़कर 5 से 10 लाख रुपये प्रति महीने की कमाई की जा सकती है। कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार अमूल के पास कई तरह की फ्रेंचाइजी खोलने के ऑफर हैं जिन पर वह काम कर रहा है।

amul offer business opportunities to people can earn 5 to 10 lakhs

अमूल ऐसे लोगों के लिए शानदार ऑफर लाई है जो कम लागत में अच्छा कारोबार करने के बारे में सोच रहे हैं। अमूल का कहना है कि कंपनी के साथ जुड़कर लोग 5 से 10 लाख रुपये महीना कमा सकते हैं। अमूल के मुताबिक फ्रेंचाइजी के लिए आपको रॉयलिटी और मुनाफा शेयर का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। फ्रेंचाइजी 2 लाख रुपये से भी शुरू की जा सकेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फ्रेंचाइजी के लिए एक अच्छी सी लोकेशन पर पहले से बनाई हुई दुकान या जगह की जरूरत पड़ेगी। यह किराए की भी हो सकती है। डेढ़ से 6 लाख रुपये की लागत वाले फॉर्मेट की दुकान के सारे खर्च फ्रेंचाइजी खुद उठाएगी। 

amul offer business opportunities to people can earn 5 to 10 lakhs
- फोटो : amar ujala

फ्रेंचाइजी की तरफ से उठाए जाने वाले खर्चों में दुकान का इंटीरियर, उपकरण आदि शामिल होंगे। अमूल के थोक विक्रेता फ्रेंचाइजी तक सामान पहुंचाएंगे और फ्रेंचाइजी उसे फुटकर में बेचकर बड़ा मुनाफा कमाएगी। फुटकर मुनाफा प्रोडक्ट्स के हिसाब से अलग-अलग भी हो सकता है। अमूल के मुताबिक ब्रिकी की मात्रा पर अतिरिक्त पूंजी की जरूरत निर्भर करेगी। लोकेशन के हिसाब से अलग-अलग जगह पर अनुमानित मासिक बिक्री के टर्नओवर में अंतर हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
amul offer business opportunities to people can earn 5 to 10 lakhs

अमूल कई प्रकार की फ्रेंचाइजी ऑफर करता है जैसे अमूल आउटलेट, अमूल रेलवे पार्लर या अमूल किओस्क, इसके लिए 2 लाख रुपये का निवेश करना पड़ेगा। इसके अलावा 25 हजार रुपये की ब्रांड सिक्योरिटी लगेगी, जो नॉन रिफंडेबल होगी। एक लाख रुपये दुकाने को दोबारा तैयार करने पर खर्च किए जाएंगे और 75 हजार रुपये जरूरी उपकरणों पर खर्च होंगे। दूसरे प्रकार की फ्रेंचाइजी अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर है। इसके लिए 5 लाख रुपये के निवेश की आवश्यकता होगी। इसमें 50 हजार रुपये की ब्रांड सिक्यॉरिटी, 4 लाख रुपये रिनोवेशन और डेढ़ लाख रुपये उपकरणों के लिए निवेश करने होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed