फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज ट्रैक पर 'रफ्तार का भगवान', कुछ घंटों में बोल्ट बनाएंगे नया रिकॉर्ड!

Sat, 05 Aug 2017 05:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Sat, 05 Aug 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
world athletics championships 2017  usain bolt farewall race in london

एक दशक से रफ्तार का एक‌ ही बाहशाह रहा और वो हैं जमैका के उसैन बोल्ट। जिस तेजी से बिजली के तारों में करंट दौड़ता है, उसी तरह बोल्ट ट्रैैक पर दौड़ते हैं।  आज लंदन में हमेशा- हमेशा के लिए ये रफ्तार थम जाएगी, लेकिन शांति से नहीं बल्कि हमेशा की तरह कुछ नया करके, जिसे दशकों तक कोई छू भी न सके। बोल्‍ट को भी पूरा विश्वास है कि आने वाले 10 साल तक तो उनके रिकॉर्ड को कोई छू भी नहीं सकता। फर्राटे के इस बादशाह को एंटरटेन पसंद है और उनका मानना है कि लोग आपसे प्यार क्यों करें, जब तक आप कुछ अलग नहीं करते। इसीलिए वो हमेशा ही कुछ ऐसा करने की कोशिश करते हैं ‌ कि जब लोग स्टेडियम से बाहर निकले तो सिर्फ और सिर्फ उन्हें ही याद रखें। 



पलक झपकते ही फिनिशिंग लाइन को क्रॉस करने वाले बोल्ट के लिए ये मायने नहीं रखता है कि व्यक्ति ने शुरुआत कहां से की हैं, बल्कि मायने तो ये रखता है कि आप खत्म कैसे करते हैं। बोल्ट के नाम एक नहीं कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज है, जो आने वाले कई वर्षों तक शायद ही कोई तोड़ पाए। जानिए बोल्‍ट में 5 बड़े रिकॉर्ड

आज ट्रैक पर 'रफ्तार का भगवान', कुछ घंटों में बोल्ट बनाएंगे नया रिकॉर्ड!

world athletics championships 2017  usain bolt farewall race in london
उसैन बोल्ट - फोटो : Getty Images

2009 में बर्लिन ने उसेन बोल्ट में 100 मी. की रेस को पूरा करने में 9.58 सैकेंड का समय लेकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया, जिसे आज तक कोई भी नहीं तोड़ पाया। खास बात ये कि उस समय बोल्ट ले अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। बोल्ट ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में इस रेस को 9.69 सैकेंड में पूरा करके रिकॉर्ड बनाया था। ये उनका पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल भी था।

आज ट्रैक पर 'रफ्तार का भगवान', कुछ घंटों में बोल्ट बनाएंगे नया रिकॉर्ड!

world athletics championships 2017  usain bolt farewall race in london
बोल्ट - फोटो : getty

2009 में बर्लिन विश्व चैंपियनशिप में बोल्ट ने न सिर्फ 100 मी. की रेस में विश्व रिकॉर्ड बनाया, बल्कि 200 मी. रेस में भी विश्व रिकॉर्ड बना। उन्होंने 200 मी. की रेस को पूरा करने में मात्र 19.19 सैकेंड का समय लिया था। उनके इस विश्व रिकॉर्ड को भी अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज ट्रैक पर 'रफ्तार का भगवान', कुछ घंटों में बोल्ट बनाएंगे नया रिकॉर्ड!

world athletics championships 2017  usain bolt farewall race in london
उसेन बोल्ट और नेस्टा कार्टर

लगातार तीन ओलंपिक की तीनों स्पर्धा 100 मी., 200 मी. और 4*100 मी. में  गोल्ड जीतने वाले एक मात्र धावक है उसेन बोल्ट। इन्होंने 2008 बीजिंग ओलंपिक, 2012 लंदन ओलंपिक और 2016 रियो ओलंपिक की इन तीनों स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल अपने नाम किए। लगातार तीन ओलंपिक में तीनों इवेंट्स में नौ पदक जीतने का चमत्कार करने वाले ओलंपिक के 120 सालों के इतिहास में पहले एथलीट बने थे। हालांकि बीजिंग ओलंपिक में  4*100 मी.  रिले का गोल्ड मेडल जमैका टीम से छिन गया। उनके टीम के साथी नेस्‍टा कार्टर पर डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे।

विज्ञापन

आज ट्रैक पर 'रफ्तार का भगवान', कुछ घंटों में बोल्ट बनाएंगे नया रिकॉर्ड!

world athletics championships 2017  usain bolt farewall race in london
उसेन बोल्ट - फोटो : getty

 4*100 मी. रिले रेस में भी उनकी टीम ने विश्व रिकॉर्ड बनाया। बोल्ट ने 2012 में जमैका टीम के साथ 36.84 सैकेंड के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed