फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी बॉडी को बनाए रखने के लिए जॉन सीना और ब्रॉक लेसनर ये सब करते हैं!

Thu, 08 Dec 2016 11:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Thu, 08 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Workout Schedule and Diet Plan of Top WWE Superstars
जॉन सीना - फोटो : Pintrest
पेशेवर रेसलिंग में करियर बनाना काफी मुश्किल है। एक WWE सुपरस्टार के लिए अपनी बॉडी को बनाए रखाना कोई आसान काम नहीं। करियर के दौरान तमाम चोट, टूर और थकान के बाद भी हर रेसलर के लिए फिट और स्ट्रॉंग नज़र आने की चुनौती होती है। WWE के नई वेलनेस पॉलिसी को बाद रेसलर कई ऐसी दवाएं नहीं ले पार रहे, जो उन्हें मजबूती देती हैं।

अपनी बॉडी को बनाए रखने के लिए जॉन सीना और ब्रॉक लेसनर ये करते हैं!

Workout Schedule and Diet Plan of Top WWE Superstars
WWE - फोटो : WWE
मौजूदा समय में सुपरस्टार्स दिग्गज कोच की निगरानी में प्रशिक्षण और ट्रेनिंग लेते हैं। इसके अलावा उनकी डाइट भी वैसी ही होती है, जो उन्हें फिट रखे । रेसलर्स के वर्कआउट में योगा से लेकर पावरलिफ्टिंग और क्रॉसफिट तक, सब शामिल होता है। क्रॉसफिट आज के समय में सुपरस्टार्स के लिए सुपरहिट फॉर्मूला है। आइए देखते WWE टॉप स्टार्स का वर्कआउट कैसा होता है:

अपनी बॉडी को बनाए रखने के लिए जॉन सीना और ब्रॉक लेसनर ये करते हैं!

Workout Schedule and Diet Plan of Top WWE Superstars
ब्रॉक लेसनर
ब्रॉक लेसनर
ब्रॉक लेसनर के ‘बीस्ट’ हैं। कॉम्बेट स्पोर्ट्स की हर स्पर्धा में वो चैम्पियन रहे हैं। शौकिया रेसलिंग से लेकर पेशेवर रेसलिंग और MMA से लेकर स्ट्रीट फाइट, लेसनर ने हर जगह पर टॉप कर चुके हैं। लेसनर की डाइट पूरी तरह से प्रोटीन के ऊपर निर्भर रहती है। ब्रॉक को अपने शिकार किए हुए जानवर खाने का शौक है।

लेकिन बीमारी के बाद उनके खाने पर फर्क पड़ा। उन्हें अपनी डाइट में काफी सुधार करना पड़ा और उसके बाद उन्होंने हरी सब्जियां खानी शुरू कर दी। बीमारी से उनकी हैल्थ पर काफी फर्क पड़ा, लेकिन शानदार डाइट के कारण उनका ज्यादा वजन कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी बॉडी को बनाए रखने के लिए जॉन सीना और ब्रॉक लेसनर ये करते हैं!

Workout Schedule and Diet Plan of Top WWE Superstars
ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन
ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन
स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ कहे जाने वाले द रॉक जिम में कड़ी मेहनत करते हैं। 44 साल की उम्र में भी द रॉक ने शुरुआत से ही अपनी डाइट और वर्कआउट पर खासा ध्यान दिया और यही उनकी फिटनेस का राज है।

अपनी फिल्म ‘हरक्युल्स’ के उन्होंने 22 हफ्ते का वर्कआउट फॉलो किया। द रॉक सुबह 4 बजे से अपनी ट्रेनिंग शुरू करते थे। 3 घंटे जिम में बिताने के बाद रॉक दिन में 5000 कैलेरी कंज्यूम करते है। वो दिन में प्रोटीन और फैट का मिश्रण लेते है। द रॉक को सबसे ज्यादा पिज्जा पसंद है और वो इसे खाने से कभी पीछे भी नहीं हटते।
विज्ञापन

अपनी बॉडी को बनाए रखने के लिए जॉन सीना और ब्रॉक लेसनर ये करते हैं!

Workout Schedule and Diet Plan of Top WWE Superstars
जॉन सीना
जॉन सीना
इस दौर के सबसे बड़े WWE चैम्पियन जॉन सीना का नाम स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट के इतिहास में दर्ज हो चुका है। उनके आलोचक भी इस बात से इंकार नहीं कर सकते कि सीना एक ब्रांड हैं। जॉन सीना ने WWE में वो मुकाम हासिल किया है, जिसका लोग सिर्फ सपने ही देखते हैं। मगर इसके पीछे भी सीना ने कड़ी मेहनत की है।

एक दशक से ज्यादा समय तक सीना टॉप पर रहे। इसके लिए उन्होंने अपनी फिटनेस पर खूब ध्यान दिया। पूर्व बॉडीबिल्डर सीना बड़ी शिद्दत से घंटों वर्कआउट करते है। सीना के लिए उनकी डाइट और वर्कआउट दोनों ही काफी महत्वपूर्व है। उनकी डाइट में प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा रखते हैं। सीना के लिए चिकन और हरी सब्जियां सबसे जरूरी है। हालांकि वो अपनी स्ट्रिक्ट डाइट में हफ्ते में एक दिन सटीक, पिज्जा और अपना मनपसंद खाना खा लेते है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed