अपने मुख्य तेज गेंदबाजों के चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ हैमिल्टन में पांच फरवरी से शुरू हो रही तीन मैचों की वन-डे सीरीज के लिए नए गेंदबाजों को चुनने को बाध्य होना पड़ा। सीरीज के दौरान छह फीट आठ इंच लंबे 25 साल के काइल जेमिसन को पदार्पण का मौका मिल सकता है। 25 वर्षीय यह युवा गेंदबाज काफी सुर्खियों में है और इसके पीछे वजह भी है। इस समय वह न्यूजीलैंड का सबसे लंबे क्रिकेटर हैं।
{"_id":"5e33afd18ebc3e4b2d323d4f","slug":"who-is-kyle-jamieson-new-zealand-fast-bowler-included-for-odi-series-against-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत के खिलाफ वनडे में डेब्यू करेगा न्यूजीलैंड का सबसे लंबा क्रिकेटर, सात रन देकर लिए थे छह विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत के खिलाफ वनडे में डेब्यू करेगा न्यूजीलैंड का सबसे लंबा क्रिकेटर, सात रन देकर लिए थे छह विकेट
Fri, 31 Jan 2020 11:45 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
काइल जेमिसन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काइल जेमिसन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑकलैंड में जन्मे जेमिसन ने ऑकलैंड, कैंटरबरी और न्यूजीलैंड अंडर-19 की टीम के लिए क्रिकेट खेला है। उन्होंने अभी तक 25 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें 72 विकेट लिए हैं। वहीं 26 लिस्ट ए मुकाबलों में उनके नाम 25 विकेट दर्ज हैं। भारत ए के खिलाफ न्यूजीलैंड ए की ओर से खेलनते हुए उन्होंने तीन मैचों में छह विकेट चटकाए थे। उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए भारत के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए शामिल किया गया है। कैंटरबरी के लिए खेलते हुए जेमिसन ने ईडन पार्क के मैदान पर सिर्फ सात रन देकर छह विकेट लिए थे। यह टी-20 में किसी न्यूजीलैंड के गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
केन विलियमसन
- फोटो : social media
वन-डे टीम इस प्रकार है : केन विलियमसन (कप्तान), हामिश बेनेट, टाम ब्लंडेल, कोलिन डि ग्रैंडहोम, मार्टिन गुप्टिल, काइल जेमिसन, स्काट कुगेलिन, टाम लैथम, जिमी नीशाम, हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी (पहले वनडे के लिए), टिम साउदी और रोस टेलर।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : SRH
वन-डे सीरीज का शेड्यूल
| 5 फरवरी | न्यूजीलैंड बनाम भारत, पहला वन-डे, हैमिल्टन | सुबह 7.30 बजे |
| 8 फरवरी | न्यूजीलैंड बनाम भारत, दूसरा वन-डे, ऑकलैंड | सुबह 7.30 बजे |
| 11 फरवरी | न्यूजीलैंड बनाम भारत, तीसरा वन-डे, माउंट मौंगानुई | सुबह 7.30 बजे |