फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tokyo Paralympics: 163 देश, 22 खेल, 540 इवेंट्स और 4000 से अधिक खिलाड़ी, तस्वीरों में देखें उद्घाटन समारोह

Tue, 24 Aug 2021 06:57 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 24 Aug 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Tokyo Paralympics 2021 opening ceremony see most beautiful pictures
टोक्यो पैरालंपिक उद्घाटन समारोह - फोटो : #Tokyo2020

टोक्यो पैरालंपिक के उद्घाटन समारोह की रंगारंग शुरुआत हो गई। समारोह की शुरुआत एक वीडियो के साथ हुई, जिसमें पैरा खिलाड़ियों की शक्ति को दर्शाया गया। कोरोना महामारी के कारण सभी देशों के कम खिलाड़ियों ने ही मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। समारोह के दौरान अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष एंड्रयू पार्सन्स और जापान के सम्राट नारुहितो का स्टेडियम में स्वागत किया गया, जिसके बाद चार बार के ओलंपिक फ्रीस्टाइल कुश्ती चैंपियन काओरी इको और बचाव कार्यकर्ता ताकुमी अस्तानी सहित छह व्यक्ति जापान के ध्वज को मंच पर लेकर आए। इसके बाद अन्य देशों के राष्ट्रीय ध्वज को स्टेडियम में लाया गया। 17वें नंबर पर भारतीय दल का मार्च पास्ट निकला। भारत की तरफ से भाला फेंक खिलाड़ी हिंदुस्तान के ध्वजवाहक थे। उदघाटन समारोह के दौरान स्टेडियम के ऊपर आतिशबाजी का शानदार नजारा दिखा। बता दें कि 24 अगस्त से पांच सितंबर तक चलने वाले पैरालंपिक खेलों के दौरान 163 देशों के लगभग 4500 खिलाड़ी 22 खेलों की 540 स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। इसमें भारत की तरफ से भी अब तक का सबसे बड़ा दल हिस्सा ले रहा है। भारत से 9 अलग-अलग खेलों में कुल 54 खिलाड़ी पदक के लिए जोर लगाएंगे। बता दें कि टोक्यो 57 साल बाद दूसरी बार पैरालंपिक खेलों की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में आइए हम आपको तस्वीरों के जरिए बताते हैं कि कैसे हुआ टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह का रंगारंग आगाज? 

Tokyo Paralympics 2021 opening ceremony see most beautiful pictures
टोक्यो पैरालंपिक उद्घाटन समारोह - फोटो : #Tokyo2020

उद्घाटन समारोह की शुरुआत में स्टेडियम के ऊपर आतिशबाजी का शानदार नजारा दिखा।

Tokyo Paralympics 2021 opening ceremony see most beautiful pictures
टोक्यो पैरालंपिक 2021 उद्घाटन समारोह - फोटो : #Tokyo2020

समारोह की शुरुआत एक वीडियो के साथ हुई, जिसमें पैरा खिलाड़ियों की शक्ति को दर्शाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tokyo Paralympics 2021 opening ceremony see most beautiful pictures
टोक्यो पैरालंपिक 2021 उद्घाटन समारोह - फोटो : #Tokyo2020

चार बार के ओलंपिक फ्रीस्टाइल कुश्ती चैंपियन काओरी इको और बचाव कार्यकर्ता ताकुमी अस्तानी सहित छह लोग जापान के ध्वज को मंच पर लेकर आए।

विज्ञापन
Tokyo Paralympics 2021 opening ceremony see most beautiful pictures
टोक्यो पैरालंपिक 2021 उद्घाटन समारोह - फोटो : #Tokyo2020
उद्घाटन समारोह के दौरान परफॉर्म करते कलाकार।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed