{"_id":"5f26640cd30770148e1b3f99","slug":"the-3-most-dangerous-wrestler-in-wwe-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WWE इतिहास के सबसे खतरनाक रेसलर, जिन्होंने रिंग में तहलका मचा दिया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
WWE इतिहास के सबसे खतरनाक रेसलर, जिन्होंने रिंग में तहलका मचा दिया
WWE में रेसलिंग स्किल्स के साथ रेसलर का लुक भी बेहद ही अहम माना जाता है। अच्छे गिमिक, प्रोमो स्किल्स और लुक को मिलाकर एक सुपरस्टार बनता है। WWE में सफलता हासिल करना बेहद ही कठिन है। WWE में कुछ ऐसे सुपरस्टार रहे हैं, जो असल में काफी ज्यादा खतरनाक हैं। वो असल फाइट में बड़ी आसानी से किसी को भी हरा सकते हैं। आइए जानते हैं WWE इतिहास के सबसे खतरनाक सुपरस्टार्स के बारे में।
2 of 4
ब्रॉक लेसनर
- फोटो : WWE
ब्रॉक लैसनर को WWE के इतिहस के सबसे खतरनाक सुपरस्टार माना जा सकता है। लैसनर ने प्रोफेशनल रेसलिंग के बाद MMA की ओर रुख किया और यहां से साफ हो गया कि वो काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं। लैसनर ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की सबसे बड़ी कंपनी UFC में जाकर हैवीवेट वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा जमाया। इस वजह से कहा जा सकता है कि वो WWE इतिहास के सबसे खतरनाक पहलवानों में से एक हैं।
3 of 4
कर्ट एंगल
- फोटो : getty
कर्ट एंगल को भी WWE के दिग्गजों में शुमार किया जाता है। कर्ट एंगल खतरनाक नजर नहीं आते, लेकिन रिंग में विरोधियों पर भारी पड़ते। एंगल ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं और ये उनकी ताकत को साबित करने के लिए काफी है। साथ ही वो WWE कुछ ही ऐसे सुपरस्टार्स में से एक थे, जिनके पास ताकत और शानदार रेसलिंग स्किल्स का बढ़िया मिश्रण था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Ken Shamrock
- फोटो : सोशल मीडिया
केन शैमरॉक WWE इतिहास के सबसे खतरनाक सुपरस्टार माने जाते हैं। शैमरॉक को भले ही विंस के प्रमोशन में ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हमेशा ही अपनी ताकत दिखाई है। केन को दुनिया का सबसे खतरनाक आदमी कहा जाता है। UFC में उनका शानदार प्रदर्शन रहा है। वहीं से उन्हें ये नाम मिला था और इसी कारण से वो WWE इतिहास के सबसे खतरनाक सुपरस्टार हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।