फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एडल्ट फिल्म स्टार बन चुकी थी रेनी, अब दोबारा करना चाहती हैं कार रेसिंग में वापसी

Sat, 25 Jul 2020 01:42 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 25 Jul 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
Renee Gracie Makes Sensational Return To Racing After Raking Money In Adult Film Industry
रेनी ग्रैसी - फोटो : अमर उजाला

ऑस्ट्रेलियाई कार रेसर रेनी ग्रेैसी ने अपनी खराब आर्थिक स्थिति के चलते खेल छोड़कर पॉर्न स्टार बनने का फैसला किया था। मगर अब उनके आर्थिक हालात ठीक हो गए हैं, तो उन्होंने एक और बड़ा फैसला लिया है। रेनी  ग्रैसी एक बार फिर से मोटर रेसिंग ट्रैक पर वापसी करने वाली हैं। रेनी के मुताबिक वे अपनी तस्वीरें बेचकर पैसे कमाती हैं। वे अब यहां प्रति सप्ताह करीब 19 लाख रुपये तक की कमाई कर रही हैं।  ग्रैसी ने फैसला किया है कि वो अपना ये काम जारी रखेंगी और इससे मिलने वाला पैसा अपनी कार रेसिंग में भी लगाएंगी।

Renee Gracie Makes Sensational Return To Racing After Raking Money In Adult Film Industry
रेनी ग्रैसी - फोटो : Renee Gracie instagram

ग्रैसी ने अपनी वापसी को लेकर कहा कि अब मेरी आर्थिक स्थिति अच्छी है और मैं रेसिंग कर सकती हूं। मुझे अब इस बात का डर नहीं होगा कि कहीं मेरी कार टकरा क्षतिग्रस्त ना हो जाए। अगर ऐसा होता भी है तो भी मैं रेसिंग कर सकती हूं। मेरे पास पैसे हैं और अब मुझे स्पॉन्सर्स की जरूरत नहीं है।

Renee Gracie Makes Sensational Return To Racing After Raking Money In Adult Film Industry
रेनी ग्रैसी - फोटो : Renee Gracie instagram

ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कार रेसिंग खिलाड़ी ग्रैसी कई सालों से इस खेल में अपनी किस्मत आजमा रही थीं। वे साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया की पहली फुल टाइम महिला कार रेसर भी बनीं, लेकिन जल्दी ही किसी अन्य महिला ड्राइवर ने उन्हें रेस में पछाड़ दिया। इसके बाद कई कोशिशों के बावजूद वे रेसिंग ट्रैक पर जूझती रहीं, जिसकी वजह से उन्हें स्पॉन्सर मिलने में भी मुश्किलें होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Renee Gracie Makes Sensational Return To Racing After Raking Money In Adult Film Industry
रेनी ग्रैसी - फोटो : Renee Gracie instagram

25 वर्षीय रेनी ग्रैसी V8 सुपरकार ड्राइवर थीं लेकिन इस खेल में उन्हें उतनी कमाई नहीं हो रही थी और उनकी आर्थिक स्थिति भी खराब होने लगी। इसकी वजह से कई कोशिशों के बावजूद उन्होंने एक ऐसे क्षेत्र में करियर बनाने का फैसला किया जिसे हर कोई पसंद नहीं करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed