फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुभमन गिल का सपना हुआ साकार, बने टीम इंडिया के 227वें वन-डे क्रिकेटर

Thu, 31 Jan 2019 07:35 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Thu, 31 Jan 2019 07:35 AM IST
विज्ञापन
Shubman Gill becomes India's 227th player in ODIs
शुभमन गिल

शुभमन गिल ने गुरुवार को हैमिल्टन में एमएस धोनी से कैप हासिल की और वह टीम इंडिया के 227वें वन-डे क्रिकेटर बन गए हैं। न्यूजीलैंड दौरे में केएल राहुल की जगह टीम इंडिया में शामिल किए गए गिल ने पिछले साल अंडर-19 विश्व कप से अपनी पहचान बनाई।



देखें वीडियो:
Shubman Gill becomes India's 227th player in ODIs
Shubman Gill

यह शुभमन गिल के लिए बेहद विशेष पल बना क्योंकि पिछले साल उन्होंने न्यूजीलैंड में ही विश्व कप खेला था और पृथ्वी शॉ के नेतृत्व में ट्रॉफी भी उठाई थी। भारतीय अंडर-19 टीम चौथी बार विश्व चैंपियन बनी थी। गिल ने इस टूर्नामेंट में 372 रन बनाए थे। अब उन्हें वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आगाज करने का मौका मिला है।

Shubman Gill becomes India's 227th player in ODIs
शुभमन गिल

शुभमन गिल ने नियमित कप्तान विराट कोहली की जगह प्लेइंग इलेवन में ली। टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है और कोहली ने अंतिम दो वन-डे व टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से ब्रेक लिया है। अंडर-19 विश्व कप में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद गिल सुर्खियों में बने रहे। उन्होंने निरंतर बेहतर प्रदर्शन किया।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shubman Gill becomes India's 227th player in ODIs
शुभमन गिल

गिल को पिछले साल आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। उन्होंने आईपीएल में 203 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 57 रन रहा। शुभमन ने अपने आप को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी साबित किया। उन्होंने 9 मैचों में 1089 रन बनाए। गिल ने तमिलनाडु के खिलाफ 268 रन की उम्दा पारी खेली थी।

विज्ञापन
Shubman Gill becomes India's 227th player in ODIs
शुभमन गिल

8 सितंबर 1999 को जन्में शुभमन गिल ने भविष्य का स्टार बनने की काबिलियत दर्शाई है। बता दें कि गिल को विराट कोहली बेहद पसंद हैं क्योंकि उन्होंने भारतीय टीम का ट्रेंड बदल दिया है। गिल ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मेरे ख्याल से विराट कोहली के कारण भारतीय टीम में कई बदलाव हुए हैं। फिटनेस का स्तर बदल गया और इसका असर यह है कि टीम इंडिया विश्व की सर्वश्रेष्ठ फील्डिंग करने वाली टीमों में से एक हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed