{"_id":"5c51a33dbdec2232285b02cd","slug":"groom-truth-came-out-on-first-night-then-bride-returned-home-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुहागरात पर हुआ बवाल, रातभर सिसकती रही दुल्हन और अगले ही दिन छोड़ दिया ससुराल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
सुहागरात पर हुआ बवाल, रातभर सिसकती रही दुल्हन और अगले ही दिन छोड़ दिया ससुराल
आगरा के रहने वाले सुरेश मिश्रा के बेटे धीरज की शादी 22 जनवरी को बड़े ही धूमधाम से फिरोजाबाद की रहने वाली तनु से हुई थी। 23 जनवरी को विदाई के बाद वो अपने ससुराल आ गई, लेकिन शादी की पहली रात ही दुल्हन को दूल्हे के बारे में ऐसी सच्चाई पता चली कि उसने हमेशा-हमेशा के लिए ससुराल छोड़ दिया।
2 of 6
यह हैरान कर देने वाला मामला आगरा के बाह तहसील के अशोक नगर का है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद अपने घर आने के बाद से ही धीरज और उसके माता-पिता एक कमरे में कैद हो गए थे। दो दिन के बाद जब पड़ोसियों ने घर से चीख-पुकार की आवाजें सुनी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
3 of 6
पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा, लेकिन अंदर का नजारा देखकर वहां मौजूद सारे लोग हैरान रह गए। रिश्तेदारों ने बताया कि धीरज और उसके माता-पिता की इन्हीं हरकतों को देखकर दुल्हन यहां से चली गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
डेमो
- फोटो : डेमो
दरअसल, धीरज मानसिक रूप से विक्षिप्त था और उसके माता-पिता की भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। धीरज के विक्षिप्त होने की बात जब नई नवेली दुल्हन तनु को पता चली तो उसने अगले ही दिन मायके वालों को इसकी सूचना दी और हमेशा-हमेशा के लिए अपने घर चली गई।
विज्ञापन
5 of 6
Mental Hospital Agra
- फोटो : Social media
2 दिन तक कमरे में बंद रहने के बाद धीरज और उसके माता-पिता की हालत बेहद खराब हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने सभी को पहले इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और बाद में उन्हें आगरा के मेंटल हॉस्पिटल भेज दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।