शिक्षक दिवस के दिन देश के खिलाड़ियों ने अपने गुरूओं को याद किया है। सभी के जीवन में शिक्षकों का दर्जा सबसे ऊपर होता है। ऐसे में देश के दिग्गज खिलाड़ियों ने ट्वीट कर अपने उन शिक्षकों को याद किया, जिन्होंने उन्हें जीवन में सफलता का मंत्र दिया और कामयाबी के रास्तों पर चलना सिखाया था। आइए देखते हैं ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के ट्वीट
Teacher's Day: सचिन से लेकर गंभीर तक, कुछ इस तरह खिलाड़ियों ने अपने शिक्षकों को किया याद
गंभीर ने जताया आभार
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने ट्वीट कर लिखा कि,
आज मैं जहां हूं, जो भी कर पाया हूँ, उसका श्रेय मेरे गुरुओं को ही जाता है। शिक्षक दिवस पर मैं सभी शिक्षकों और गुरुओं को उनकी निस्वार्थ मन से की गयी मेहनत के लिए धन्यवाद करता हूं। आप हैं तो हम हैं।
आज मैं जहाँ हूँ, जो भी कर पाया हूँ, उसका श्रेय मेरे गुरुओं को ही जाता है. #TeachersDay पर मैं सभी शिक्षकों और गुरुओं को उनकी निस्वार्थ मन से की गयी मेहनत के लिए धन्यवाद करता हूँ. आप हैं तो हम हैं. pic.twitter.com/hZvyZFCpwr
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) September 5, 2019
सचिन को याद आई गुरु की सीख
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर ने अपने गुरू रमाकांत आचरेकर को याद करते हुए लिखा, ,
'अध्यापक केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि मूल्य भी देते हैं। आचरेकर सर ने मुझे सीधे (स्ट्रेट) खेलना सिखाया, केवल मैदान पर नहीं बल्कि जिंदगी में भी।'
Teachers impart not just education but also values. Achrekar Sir taught me to play straight - on the field and in life.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) September 5, 2019
I shall always remain grateful to him for his immeasurable contribution in my life.
His lessons continue to guide me today. #TeachersDay pic.twitter.com/kr6hYIVXwt
महिला पहलवान गीता फोगाट ने अपने माता-पिता के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,
माता गुरु हैं, पिता भी गुरु हैं, विद्यालय के अध्यापक भी गुरु है, जिससे भी कुछ सिखा हैं हमने, हमारे लिए हर वो शख्स गुरु है।
माता गुरु हैं, पिता भी गुरु हैं,
— geeta phogat (@geeta_phogat) September 5, 2019
विद्यालय के अध्यापक भी गुरु है
जिससे भी कुछ सिखा हैं हमने,
हमारे लिए हर वो शख्स गुरु है#शिक्षक_दिवस pic.twitter.com/WDyMOFMRon