फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां बनने वाली हैं पहलवान गीता फोगाट, स्वर्णिम जीवन पर बन चुकी है फिल्म

Mon, 02 Sep 2019 06:09 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 02 Sep 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
indian woman wrestler geeta phogat announced her pregnancy with emotional message on social media
गीता फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला पहलवान गीता फोगाट मां बनने वाली हैं। इस बात जानकारी उन्होंने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट कर दी है।


 

indian woman wrestler geeta phogat announced her pregnancy with emotional message on social media
Geeta Phogat - फोटो : Instagram
फोटो शेयर करते हुए उन्होंने एक खास संदेश लिखा है। गीता ने अपनी प्रेग्नेंसी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'जब आपके अंदर एक नया जीवन पनपता है तो आप मां बनने का आनंद लेती हैं। जब उसकी पहली धड़कन सुनाई देती है और पेट में किक याद दिलाती है कि वो कभी अकेला नहीं है। आप जिंदगी को तब तक समझ नहीं सकते जब तक ये आपके अंदर नहीं पलती है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

“A mother's joy begins when new life is stirring inside… when a tiny heartbeat is heard for the very first time, and a playful kick reminds that liitle one is never alone.” You never understand life until it grows inside of you 🤰❤️ #pregnancy #babybump #motherhoodrising

A post shared by Geeta Phogat❤️Pawan Saroha 👫 (@geetaphogat) on



 
indian woman wrestler geeta phogat announced her pregnancy with emotional message on social media
शादी के बंधन में बंधी पहलवान गीता फौगाट

गौरतलब है कि गीता ने नवंबर 2016 में पहलवान पवन कुमार से शादी की थी। गीता पिछले कुछ समय से कुश्ती से दूर हैं। गीता 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिला चुकी हैं, इसके अलावा उन्होंने कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में भी दो गोल्ड मेडल जीते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
indian woman wrestler geeta phogat announced her pregnancy with emotional message on social media
पहलवान गीता फौगाट

बता दें कि गीता की स्वर्णिम जीवन पर फिल्म भी बन चुकी है। उनकी बायोपिक 'दंगल' में आमिर खान और फातिमा सना शेख नजर आए थे। फिल्म काफी लोकप्रिय हुई थी। गीता का किरदार इस फिल्म में फातिमा सना शेख ने निभाया था, जबकि बचपन की गीता फोगाट का किरदार जायरा वसीम ने निभाया था, जो फिलहाल अब फिल्म इंडस्ट्री छोड़ चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed