फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसानों के समर्थन में खेल रत्न लौटाने को तैयार विजेंदर सिंह, कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे चुनाव

Sun, 06 Dec 2020 03:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 06 Dec 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
Olympic medallist Vijender Singh to return Rajiv Gandhi Khel Ratna in support of protesting farmers
विजेंदर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का समर्थन बढ़ता जा रहा है। दिल्ली को घेरकर सीमाओं पर हजारों किसान डटे हैं, वहीं देश के तमाम राजनीतिक दल आठ दिसंबर को किसानों के 'भारत बंद' के आह्वान के पक्ष में मैदान में उतर आए हैं।


 

Olympic medallist Vijender Singh to return Rajiv Gandhi Khel Ratna in support of protesting farmers
विजेंदर सिंह

वहीं, सिंघु बॉर्डर पर आगे की रणनीति के लिए किसानों की बैठक जारी है। उधर, हरियाणा मूल के बॉक्सर विजेंदर सिंह ने भी कृषि कानून वापस नहीं लिए जाने पर अपना रुख साफ किया है। उन्होंने 'खेल रत्न' अवॉर्ड वापस करने की चेतावनी दी है। 

Olympic medallist Vijender Singh to return Rajiv Gandhi Khel Ratna in support of protesting farmers
किसानों के समर्थन में उतरे बॉक्सर विजेंदर सिंह - फोटो : ANI

मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने कहा है कि अगर सरकार काले कृषि कानून वापस नहीं लेती हैं तो वह अपना खेल रत्न पुरस्कार वापस कर देंगे। दरअसल, रविवार को विजेंद्र सिंह सिंघु बॉर्डर में किसान आंदोलन में शामिल होने पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Olympic medallist Vijender Singh to return Rajiv Gandhi Khel Ratna in support of protesting farmers
विजेंदर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विजेंदर को साल 2009 में राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा गया था। उन्होंने 2008 के बीजिंग ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। वे इन खेलों में पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज थे। विजेंदर बीजिंग ओलिंपिक्स में पदक जीतने वाले वे दूसरे भारतीय एथलीट थे। 

 

विज्ञापन
Olympic medallist Vijender Singh to return Rajiv Gandhi Khel Ratna in support of protesting farmers
विजेंदर सिंह

बता दें कि देश में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार खेल क्षेत्र का सबसे बड़ा पुरस्कार है। गौरतलब है कि मुक्केबाज विजेंदर सिंह कांग्रेस की टिकट में चुनाव भी लड़ चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed