इंग्लैंड के दिग्गज फुटबॉलर डेविड बेकहम के घर में इस वक्त खुशी का माहौल है। वे अपने बड़े बेटे ब्रुकलिन बेकहम की शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं और इस बात का इजहार वो और उनकी पत्नी विक्टोरिया सोशल मीडिया पर भी कर चुके हैं। यही वजह है कि इस वक्त बेकहम परिवार काफी चर्चा में है।
2 of 6
निकोला
- फोटो : nicolaannepeltz instragram
बेकहम के बड़े बेटे ब्रुकलिन अपनी गर्लफ्रेंड निकोला पेल्ट्ज से शादी करने जा रहे हैं। दोनों ने ही सगाई भी कर ली है, जिसकी जानकारी दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से तस्वीर शेयर कर दी। उधर बेकहम परिवार ने भी निकोला पेल्ट्ज को अपनी बहू के रूप में खुशी से स्वीकार किया है।
3 of 6
निकोला पेल्ट्ज
- फोटो : nicolaannepeltz instragram
वैसे डेविड की होने वाली बहू निकोला एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जिनका खेल से कुछ अधिक लेना-देना नहीं है। लेकिन फिर भी नामी बेकहम परिवार से जुड़ने की वजह से वे अचानक ही चर्चा का विषय बन गई हैं। यही कारण है कि उनकी खूबसूरत तस्वीरें भी तेजी से वायरल होने लगी हैं। उनकी हर एक तस्वीर उनके अंदाज और जिंदगी को बयां करती है।
4 of 6
ब्रुकलिन और निकोला
- फोटो : nicolaannepeltz instragram
मॉडलिंग वर्ल्ड में ऐक्टिव निकोला को फोटोशूट का काफी शौक है और वे फैशन और लेटेस्ट ट्रेंड के मुताबिक ही अपने स्टाइल पर ध्यान देती हैं। एक इंटरव्यू के मुताबिक, उन्हें मूड के हिसाब से कपड़े और स्टाइल बदलना पसंद है। निकोला मेकअप पर भी खासा ध्यान देती हैं।
5 of 6
डेविड और विक्टोरिया बेकहम
- फोटो : social media
स्टाइल और अंदाज की बात करें तो बेकहम परिवार भी इसमें पीछे नहीं है। डेविड बेकहम फुटबॉल के अलावा अपने स्टाइल और पर्सनालिटी मशहूर हैं और उनकी पत्नी विक्टोरिया बेकहम भी गायिका और फैशन डिजाइनर हैं।