फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय एथलीटों को मिल रही शानदार सुविधा, जमकर उठा रहे पनीर, चिकन और दाल का लुत्फ

Fri, 17 Aug 2018 06:58 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 17 Aug 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
indian athlets are getting good food in asian games 2018
एशियाई खेल

भारतीय एथलीट्स एशियाई खेलों के लिए जकार्ता के एथलीट गांव में अपने आप को संतुलित रख रहे हैं। एशियाई खेल 2018 की शुरुआत 18 अगस्त से होगी जो 2 सितंबर को खत्म होगा। मिशन के प्रमुख ब्रिज भूषण शरण सिंह ने कहा कि दल के एथलीट्स और अधिकारी जकार्ता में मिल रही सुविधाओं से बहुत खुश हैं।

indian athlets are getting good food in asian games 2018
एशियाई खेल

एशियाई खेल शुरू होने से दो दिन पहले भारत का जकार्ता गांव में पारंपरिक तिरंगा उठाकर स्वागत किया गया जबकि सिंह ने इंडोनेशिया को ताज महल का मिनिएचर सराहना के रूप में दिया है। भारत का राष्ट्रीय तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्र गान बजाया गया। वीडियो में दिख रहा है कि भारतीय एथलीट पूरे जोश और गर्व के साथ राष्ट्रगान गाते दिखे।

indian athlets are getting good food in asian games 2018
एशियन गेम्स 2018

सिंह ने कहा कि एथलीट भोजन व्यवस्था से बहुत खुश हैं क्योंकि यह भारतीय भोजन के समान है। सिंह ने कहा, 'बहुत अच्छा लग रहा है। हमारे एथलीट बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण भोजन है क्योंकि यहां का खाना बिलकुल भारतीय व्यंजनों के समान है। एथलीट्स और मेहमान बहुत खुश हैं। हम सिर्फ गेम्स के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
indian athlets are getting good food in asian games 2018
एशियाई खेल

ऐसी रिपोर्ट्स आई थी कि भारतीय एथलीट्स जकार्ता में अपने कमरों की व्यवस्था से खुश नहीं हैं और इस बारे में उन्होंने शिकायत भी की है। हालांकि, सिंह ने इस बारे में बिलकुल विपरीत प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
indian athlets are getting good food in asian games 2018
एशियाई खेल

सिंह ने कहा, 'हमने कोई शिकायत नहीं की। हमे बहुत अच्छा भोजन मिल रहा है। हर सुविधा यहां अच्छी मिल रही है। अगर किसी को अच्छा भोजन और नींद के लिए बेहतर जगह मिल रही हो तो उसे और क्या चाहिए? इसलिए सब बढ़िया है।' भारतीय दल 18वीं बार एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहा है। भारतीय दल 40 में से 34 खेलों में हिस्सा ले रहा है। बता दें कि 2014 एशियाई खेलों में भारत ने 11 गोल्ड, 9 सिल्वर और 37 ब्रोंज सहित कुल 57 मेडल जीते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed