फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वतंत्रता दिवस स्पेशल: इन खिलाड़ियों ने ओलंपिक में लहराया तिरंगा, इनके जज्बे को देश का सलाम

Tue, 14 Aug 2018 10:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
indian athlete who won medal for countary in olympics independence day special
indian athelete

ओलंपिक आंदोलन से भारत का रिश्ता 1920 के एंटवर्प ओलंपिक से जुड़ा जहां पहली बार चार भारतीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वर्ष 1900 के पेरिस ओलंपिक में एक एंग्लो-इंडियन नॉर्मन प्रिचार्ड ने एथलेटिक्स में दो रजत पदक हासिल किए थे और कई वर्षों तक तालिका में ये पदक भारत के नाम दर्ज रहे।



प्रिचार्ड कोलकाता में जन्मे थे, लेकिन उनके जीते गए पदक भारतीय पदकों में गिने जाएं या नहीं ये काफी विवाद का विषय रहा है। आइए नजर डालते हैं अब तक के ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर।

केडी जाधव

indian athlete who won medal for countary in olympics independence day special
kd jadhav

स्वतंत्र भारत में व्यक्तिगत तौर पर ओलंपिक में पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी थे केडी जाधव। 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में जाधव ने फ्री स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक हासिल किया था। उस साल भारत को दो पदक मिले थे। पहला हॉकी में स्वर्ण और दूसरा कुश्ती में कांस्य। महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव गोलेश्वर में रहते थे केडी जाधव। वे बचपन से ही खेलों में काफी रुचि रखते थे।

भारत को आजादी मिलने के बाद पहला ओलंपिक लंदन में 1948 में हुआ था। जिसमें जाधव को निराशा ही हाथ लगी। 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में उन्होंने फ्री स्टाइल कुश्ती में तीसरा स्थान हासिल किया। 14 अगस्त 1984 को एक सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।

indian athlete who won medal for countary in olympics independence day special
indian hockey team

एक समय था जब ओलंपिक में भारतीय हॉकी की तूती बोलती थी सन् 1928 के एम्स्टर्डम ओलंपिक से शुरू हुआ भारतीय हॉकी का सुनहरा सफर 1956 के मेलबोर्न ओलंपिक तक बेरोकटोक चला। 112 वर्षों के ओलंपिक इतिहास में भारत के खाते में सिर्फ 15 पदक आए हैं और इनमें से 11 पदक भारत ने हॉकी में जीते हैं।

भारत ने हॉकी में आठ स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं। वर्ष 1928 के एम्सटर्डम ओलंपिक में भारत ने पहली बार स्वर्ण पदक हासिल किया। 1928 से लेकर 1956 तक भारतीय हॉकी ने लगातार छह स्वर्ण पदक जीते। उस दौरान ओलंपिक में भारत ने 24 मैच खेले और 24 में जीत भी हासिल की। भारत ने 1964 के टोक्यो और 1980 के मॉस्को ओलंपिक में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिएंडर पेस

indian athlete who won medal for countary in olympics independence day special
पेस भूपति - फोटो : getty

लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी बाद में बेहद मशहूर हुई लिएंडर पेस ने वर्ष 1996 के अटलांटा ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी थी। अटलांटा ओलंपिक में उन्हें वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिला था।

अटलांटा में पेस ने अपने सिंगल्स अभियान की शुरुआत ही शानदार अंदाज़ में की और पहले दौर में अमरीका के जाने माने खिलाड़ी रिची रेनबर्ग को पटखनी दे दी। क्वार्टर फाइनल जीत कर तो उन्होंने कमाल ही कर दिया।

सेमीफाइनल में अगासी ने पेस को कोई मौक़ा नहीं दिया और 7-6, 6-3 से मैच जीत कर पेस के साथ साथ उनके करोड़ों समर्थकों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। लेकिन पेस ने ब्राजील के फर्नैंडो मेलीजेनी को हराकर कांस्य पदक जीत लिया।

विज्ञापन

कर्णम मल्लेश्वरी

indian athlete who won medal for countary in olympics independence day special
कर्णम मल्लेश्वरी

वर्ष 2000 के सिडनी ओलंपिक में भारत की कर्णम मल्लेश्वरी ने भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में भारत का नाम जुड़वाया। कर्णम मल्लेश्वरी भारत की पहली और अभी तक एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं, जिन्हें ओलंपिक में कोई पदक मिला है। मल्लेश्वरी ने सिडनी ओलंपिक के 69 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता था।

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में पैदा हुईं कर्णम मल्लेश्वरी ने 12 साल की उम्र से ही भारोत्तोलन का अभ्यास शुरू कर दिया था। भारतीय खेल प्राधिकरण की एक योजना के तहत मल्लेश्वरी को प्रशिक्षण मिला। मल्लेश्वरी को अर्जुन पुरस्कार, खेल रत्न पुरस्कार और पद्म श्री सम्मान भी मिल चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed