फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान के बेटे ने ब्रॉन्ज जीतकर रचा इतिहास, एशियाई खेलों में पहले भी कर चुका है चमत्कार

Fri, 24 Aug 2018 08:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 24 Aug 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
dushyant chauhan won bronze medal in asian games 2018
dushyant chauhan

भारतीय रोअर दुष्यंत चौहान ने शुक्रवार को एशियाई खेल 2018 में पुरुषों की रोइंग सिंगल्स स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देशवासियों को खुश कर दिया। दुष्यंत चौहान का मेडल मौजूदा एशियाई खेलों में रोइंग स्पर्धा में पहला मेडल भी रहा।

dushyant chauhan won bronze medal in asian games 2018
dushayant chauhan
दुष्यंत ने 1000 मीटर का सफर सिर्फ 3:36.22 के समय में पूरा किया। वहीं 1500 मीटर की दूरी उन्होंने 5:26.02 के समय में पूरी की। इस तरह उन्होंने 7:18.76 के समय में रोइंग सिंगल्स स्पर्धा पूरी की। कोरिया के ह्यूनसु पार्क और हांगकांग के चुन गन चियु ने इस स्पर्धा में क्रमश: गोल्ड व सिल्वर मेडल जीता।
dushyant chauhan won bronze medal in asian games 2018
dushayant chauhan

हालांकि मौजूदा एशियाई खेलों की रोइंग स्पर्धा में देश के लिए पहला पदक जीतने वाले दुष्यंत सिंह इस ऐतिहासिक जीत के बाद ठीक से खड़े तक नहीं हो पा रहे। दुष्यंत की तबीयत इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि वो पोडियम पर भी ठीक से खड़े नहीं हो पा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
dushyant chauhan won bronze medal in asian games 2018
dushayant chauhan

बता दें कि दुष्यंत सिंह ने साल 2012 रुड़की में स्थित आर्मी ट्रेनिंग कैंप से रोइंग की शुरुआत की थी। पिछली बार दक्षिण कोरिया (2014) में हुए एशियाई खेलों में उन्होंने पहली बार ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था। इससे पहले वह साल 2013 में बेस्ट रोअर का खिताब अपने नाम कर नेशनल चैंपियन बने थे।

विज्ञापन
dushyant chauhan won bronze medal in asian games 2018
dushayant chauhan

दुष्यंत बेशक हरियाणा के झज्जर जिले से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से उन्होंने पुणे में रहकर ही अपनी कलाकारी को चमकाया है। साल 2017 में दुष्यंत ने सीनियर नेशनल रोविंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। इससे पहले वह साल 2015 में हुई एशियन इंडोर रोइंग चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीत चुके थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed