फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CWG 2018: देश को इन 8 चेहरों पर होगा फक्र, जिनके गोल्ड की बदौलत विदेश में गूंजा राष्ट्रगान

Sat, 14 Apr 2018 07:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Apr 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
CWG 2018: these are players who won the gold medal at gold coast
कॉमनवेल्थ गेम्स 2018

गोल्ड कोस्ट में जारी 21वें कॉमनवेल्थ का 10वां दिन भारत के लिए काफी सुनहरा रहा। शनिवार को भारत के खाते में 7 गोल्ड मेडल आए। बता दें कि भारत के नाम अब तक कुल 59 मेडल हो गए हैं, जिनमें 25 गोल्ड, 16 सिल्वर और 18 ब्रॉन्ज शामिल हैं। आइये जानते हैं, वो 6 गोल्डेन चेहरे, जिन्होंने लगाया गोल्ड का 'छक्का':-

एमसी मेरीकॉम

CWG 2018: these are players who won the gold medal at gold coast
मेरीकॉम

10वें दिन की शुरुआत में देश की महिला मुक्केबाज मेरीकॉम ने गोल्ड जीतकर इतिहास रचा। इसके साथ ही वह कॉमनवेल्थ के इतिहास में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी। उन्होंने नॉर्थन आयरलैंड की क्रिस्टीना ओकोहारा को 48 किलोग्राम की कैटगरी के फाइनल में हराकर गोल्ड पर कब्जा कर लिया है। बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स में यह मेरीकॉम का पहला पदक है। दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए अंतिम व निर्णायक मुकाबले में पांच राउंड खेले गए, जिनमें मेरीकॉम ने सभी राउंड में बढ़त को बरकरार रखा और देश के लिए गोल्ड जीता।

विनेश पोघाट

CWG 2018: these are players who won the gold medal at gold coast
विनेश फोगाट

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने वीमेंस फ्रीस्टाइल 50 किग्रा में कनाडा के पहलवान जेसिका मैकडोनाल्ड को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। उन्होंने मुकाबले में जेसिका को 13-3 से मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव राजपूत

CWG 2018: these are players who won the gold medal at gold coast
संजीव राजपूत

शूटिंग में भारतीय शूटर संजीव राजपूत ने मेन्स 50 मीटर राइफल-3 पोजिशन में रिकॉर्ड 454.5 प्वाइंट्स के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। दूसरे स्थान पर 448.4 प्वाइंट्स के साथ कनाडा के शूटर ने सिल्वर मेडल हासिल किया।

विज्ञापन

गौरव सोलंकी

CWG 2018: these are players who won the gold medal at gold coast
गौरव सोलंकी

भारत के 21 वर्षीय बॉक्सर गौरव सोलंकी ने मेन्स 52 किलोग्राम की कैटेगरी की फाइनल में नॉर्थन आयरलैंड के ब्रैंडन इरवाईन को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। गौरव ने फाइनल बाउट में ब्रैंडन को 4-1 से मात दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed