गोल्ड कोस्ट में जारी 21वें कॉमनवेल्थ का 10वां दिन भारत के लिए काफी सुनहरा रहा। शनिवार को भारत के खाते में 7 गोल्ड मेडल आए। बता दें कि भारत के नाम अब तक कुल 59 मेडल हो गए हैं, जिनमें 25 गोल्ड, 16 सिल्वर और 18 ब्रॉन्ज शामिल हैं। आइये जानते हैं, वो 6 गोल्डेन चेहरे, जिन्होंने लगाया गोल्ड का 'छक्का':-
एमसी मेरीकॉम
10वें दिन की शुरुआत में देश की महिला मुक्केबाज मेरीकॉम ने गोल्ड जीतकर इतिहास रचा। इसके साथ ही वह कॉमनवेल्थ के इतिहास में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी। उन्होंने नॉर्थन आयरलैंड की क्रिस्टीना ओकोहारा को 48 किलोग्राम की कैटगरी के फाइनल में हराकर गोल्ड पर कब्जा कर लिया है। बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स में यह मेरीकॉम का पहला पदक है। दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए अंतिम व निर्णायक मुकाबले में पांच राउंड खेले गए, जिनमें मेरीकॉम ने सभी राउंड में बढ़त को बरकरार रखा और देश के लिए गोल्ड जीता।
विनेश पोघाट
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने वीमेंस फ्रीस्टाइल 50 किग्रा में कनाडा के पहलवान जेसिका मैकडोनाल्ड को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। उन्होंने मुकाबले में जेसिका को 13-3 से मात दी।
संजीव राजपूत
शूटिंग में भारतीय शूटर संजीव राजपूत ने मेन्स 50 मीटर राइफल-3 पोजिशन में रिकॉर्ड 454.5 प्वाइंट्स के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। दूसरे स्थान पर 448.4 प्वाइंट्स के साथ कनाडा के शूटर ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
गौरव सोलंकी
भारत के 21 वर्षीय बॉक्सर गौरव सोलंकी ने मेन्स 52 किलोग्राम की कैटेगरी की फाइनल में नॉर्थन आयरलैंड के ब्रैंडन इरवाईन को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। गौरव ने फाइनल बाउट में ब्रैंडन को 4-1 से मात दी।