फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखाड़े की मिट्टी पसीने से सींचकर बजरंग ने उगाया सोना, VIDEO में देखें कैसे की एशियन गेम्स की तैयारी

Mon, 20 Aug 2018 01:33 AM IST
सुमित कुमार, स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
सुमित कुमार, स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 20 Aug 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
bajrang punia workout video for asian games 2018
bajrang punia

देश की शान, हरियाणा के पहलवान बजरंग पूनिया ने जकार्ता एशियाई खेलों में देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। बजरंग ने 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती भार वर्ग के फाइनल में उन्होंने जापान के तकातानी दाईची को 11-8 मात दी। इस जीत को हासिल करने के लिए बजरंग को थोड़ी मशक्क जरूर करनी पड़ी, लेकिन पूरी बाउट में उन्होंने जबरदस्त आक्रामकता दिखाई।

bajrang punia workout video for asian games 2018
BAJRANG PUNIA

गोल्डकोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदकधारी बजरंग को इस वर्ग में स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। अपनी स्वर्ण पदक बाउट से पहले बजरंग ने उज्बेकिस्तान के खासानोव सिरोजिद्दीन (13-3), ताजिकिस्तान के फेजिएव अब्दुलकोसिम (12-2) और मंगोलिया के बातचुलुन्न बातमागनाई (10-0) को हराकर गोल्ड पर कब्जा जमाया।

bajrang punia workout video for asian games 2018
बजरंग पूनिया

कॉमनवेल्थ गेम्स में एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतने वाले बजरंग ने एशियन गेम्स 2018 में स्वर्ण पदक जीतकर साबित कर दिया है, नियमित रूप से अपने लक्ष्य का पीछा करने वाले एथलीटों को देर-सवेर सफलता मिल ही जाती है। देश के लिए गोल्ड जीतने वाले बजरंग ने भी दिन रात पसीना बहाकर यह उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bajrang punia workout video for asian games 2018
bajrang puniya - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में पहलवान बजरंग पूनिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने वर्कआउट को कुछ वीडियो अपलोड किए थे। इन वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बजरंग किस कदर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में जुटे हुए थे।

विज्ञापन
bajrang punia workout video for asian games 2018
बजरंग पुनिया

ये कहना गलत नहीं होगा कि बजरंग ने जिम और ट्रेनिंग सेंटर में अपने पसीने सींचकर सोना पैदा किया है। बजरंग की कामयाबी पर आज न सिर्फ पूरे हरियाणा बल्कि पूरे देश को गर्व है। आइए देखते हैं एशियन गेम्स के लिए बजरंग ने खुद को कैसे तैयार किया था।

देखें वीडियो:




अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed